फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The sarpanch candidate had died seven days ago, yet the election was won

Panchayat Election: सात दिन पहले हो चुकी थी सरपंच प्रत्याशी की मौत, फिर भी चुनाव जीत, जानिए अब क्या होगा?

Sun, 13 Nov 2022 08:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 13 Nov 2022 08:07 PM IST
सार

जंधेड़ा गांव में सरपंच पद प्रत्याशी राजबीर सिंह की सात दिन पहले हो मौत हो चुकी थी, ग्रामीणों ने उन्हें वोट की श्रद्धांजलि देकर जीता दिया। जिसके चलते अब गांव के सामने सरपंच को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया। 

विज्ञापन
The sarpanch candidate had died seven days ago, yet the election was won
शाहाबाद विधायक रामकरण काला को सरपंची का जिम्मा सौंपते ग्रामीण व दिवंगत राजबीर सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद क्षेत्र के गांव जंधेड़ी में सरपंच पद के प्रत्याशी रहे राजबीर सिंह निधन होने के बाद भी चुनाव जीत गए। नामांकन करने के बाद चुनाव से सात दिन पहले चार नवंबर को उनका ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया था, लेकिन शनिवार को ग्रामीणों ने उन्हें मिले खजूर के पेड़ का बटन दबाकर जीत दिलाई, जिसके चलते अब गांव के सामने सरपंच को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया। ऐसे में रविवार को विधायक रामकरण काला गांव में पहुंचे और लोगों को उन्हें जीत दिलाने पर बधाई दी तो वहीं दिवंगत राजबीर सिंह को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


गांववासियों ने एकमत निर्णय से छह माह की सरपंची विधायक रामकरण काला को सौंपी। 6 माह बाद फिर से गांव जंधेड़ी में सरपंच पद के लिए चुनाव होगा। वहीं विधायक रामकरण काला ने कहा कि जंधेड़ी गांव के लोगों ने राजबीर सिंह की विचारधारा को जीताने का काम किया है और इससे राजबीर की आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि मिली है। उन्होंने कहा कि इन 6 माह में विकास के सभी काम करवाये जाएंगे जो दिवंगत राजबीर सिंह ने गांव के लिए सोच रखे थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दिखाई हमदर्दी
सरपंच पद प्रत्याशी राजबीर सिंह का निधन चार नवंबर को हो गया था, लेकिन राजबीर का चुनाव चिन्ह खजूर का पेड़ ईवीएम पर आ चुका था। राजबीर सिंह के निधन से गांववासियों को पूरी हमदर्दी राजबीर सिंह के परिवार से थी, जिस पर एक तरफा मतदान कर राजबीर सिंह के चुनाव चिन्ह को जीत दिलाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रचार में जुट गए थे राजबीर सिंह
प्रत्याशी राजबीर सिंह ने सरपंच पद के लिए नॉमिनेशन किया था और उसे खजूर का पेड़ चुनाव चिन्ह मिला था। प्रत्याशी राजबीर सिंह ने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया था। लेकिन इसी बीच तीन दिन पहले राजबीर को ब्रेन हेमरेज हो गया था। गंभीरावस्था के चलते राजबीर सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन शुक्रवार को राजबीर सिंह ने दम तोड़ दिया। उनके समर्थक तेजपाल सिंह ने बताया कि राजबीर सिंह जीत के दावेदार उम्मीदवार थे और काफी समय से गांव की नि:स्वार्थ भाव से सेवा कर रहे थे। लेकिन भाग्य को शायद कुछ और ही मंजूर था और राजबीर सिंह चुनाव प्रचार के दौरान ही इस दुनिया को अलविदा कह गए।


बहुमत वाले पंच को बनाया जाएगा कार्यवाहक सरपंच : कपिल शर्मा
क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम कपिल शर्मा का कहना है कि चुनाव में दिवंगत राजबीर सिंह विजयी हुए हैं, लेकिन अब पंच-सरपंचों को शपथ दिलाए जाने के बाद बहुमत वाले पंच को ही कार्यवाहक सरपंच का जिम्मा सौंपा जाएगा। तय समय के अनुसार दोबारा चुनाव कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed