{"_id":"5d6d61188ebc3e93d228ec91","slug":"the-portal-has-been-startde-srikirshna-aush-vishvavidhyalaya-kurukshetra-news-rtk5155775101","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय का अतिरिक्त सीटों की काउंसलिंग के लिए पोर्टल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय का अतिरिक्त सीटों की काउंसलिंग के लिए पोर्टल शुरू
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय से संबंधित सभी महाविद्यालयों में बीएएमएस एवं बीएचएमएस पाठ्यक्रम की अतिरिक्त सीटों के लिए दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए पोर्टल शुरू हो गया है। इच्छुक उम्मीदवार 6 सितंबर तक पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट एवं पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
उन्होंने बताया कि दिव्यांग छात्रों को मेडिकल परीक्षण के लिए 9 सितंबर को पीजीआईएमएस रोहतक में उपस्थित होना होगा। ऐसे उम्मीदवार कॉलेज चयन के लिए अपना ऑनलाइन विकल्प 12 सितंबर तक भर सकेंगे। डॉ. शर्मा ने बताया कि 9 व 10 सितंबर को ही उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच एवं निर्धारित डिमांड ड्राफ्ट विश्वविद्यालय में जमा कराया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवार अपने दस्तावेजों की त्रुटियां विश्वविद्यालय में 12 सितंबर को दूर कर सकेंगे या पर अपनी शिकायत वेबसाइट पर दर्ज करा सकेंगे। उम्मीदवारों की सूची 13 सितंबर को जारी की जाएगी तथा 16 सितंबर को 2 बजे तक उम्मीदवार अपनी शिकायतें रख सकेंगे। उम्मीदवारों को संस्थान तथा पाठ्यक्रम 18 सितंबर को अलॉट किये जाएंगे तथा इस संबंध में शिकायतों का निवारण 19 सितंबर को होगा।
रजिस्ट्रार ने बताया कि 20 सितंबर को विद्यार्थियों की फाइनल अलॉटमेंट की सूची जारी की जाएगी। इसके साथ ही 21 से 24 सितंबर तक विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में अपनी फीस जमा करानी होगी तथा 26 सितंबर तक अपने मूल दस्तावेज अलॉट किए गए संस्थानों में जमा कराने होंगे।