फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The office of the newly elected president is sparkling clean, coronation will take place tomorrow

Kurukshetra News: चकाचक हुआ नवनिर्वाचित अध्यक्ष का कार्यालय, कल होगी ताजपोशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The office of the newly elected president is sparkling clean, coronation will take place tomorrow
कुुरुक्षेत्र। नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष माफी ढांडा का कार्यालय चकाचक हो गया है, जहां तीन अप्रैल को उनकी ताजपोशी होगी। इसके लिए भी तैयारी शुरू की जा चुकी है। वहीं नपा उपाध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाएं भी तेज होने लगी है। सबसे पहला नाम पूर्व मंत्री सुभाष सुधा के भाई मुकंद लाल का लिया जा रहा है, जो इस बार वार्ड 19 से पार्षद बने हैं। वे सबसे ज्यादा उम्र के पार्षद है तो कई बार पार्षद बन चुके हैं। वहीं कई अन्य पार्षद भी अपने-अपने स्तर पर तैयारी कर रहे हैं तो दावा भी जता रहे हैं।
विज्ञापन


दो मार्च को नगर निकाय के चुनाव हुए थे तो 12 मार्च को मतगणना की गई थी। इसमें माफी ढांडा नप अध्यक्ष बनी थीं, जिन्होंने 25 मार्च को शपथ भी ले ली थी। अब उन्होंने अपना कार्यभार संभालना है, जिसके चलते ही उनके लिए कार्यालय को पूरी तरह से नया लुक दिया गया है। पंखे से लेकर एसी व फर्नीचर तक सब बदल दिया गया है और कार्यालय को नया लुक देने में करीब आठ लाख रुपये का खर्च बताया जा रहा है।
विज्ञापन



पहले कराया जाएगा हवन यज्ञ : मलकीत
मलकीत ढांडा का कहना है कि तीन अप्रैल को उनकी पत्नी माफी ढांडा नप अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभालेंगी। इससे पहले कार्यालय पर हवन करवाया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी की जा रही है। कार्यालय को नया स्वरूप दिए जाने व इस पर आए खर्च से संबंधित उनके संज्ञान में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed