फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The mood of the weather kept changing, sometimes there was relief for the heat, Kurukshetra

बदलता रहा मौसम का मिजाज, गर्मी को कभी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
The mood of the weather kept changing, sometimes there was relief for the heat, Kurukshetra
अर्जुन चौक के पास दोपहर के समय पेड़ के नीचे आराम करते पर्यटक। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मौसम के मिजाज को समझ पाना इन दिनों मुश्किल हो गया है। सुबह 10 बजे जहां सूर्य देव अपना तेज दिखा रहे होते हैं वहीं 12 बजे बाद मौसम बदलने लगता है। कब सूरज बादलों के पीछे छिप जाएं और कब हवा चल जाए और कब फिर से सूर्य की किरणें पारा बढ़ाने लग जाएं कुछ पता नहीं। यह सिलसिला सारा दिन चल रहा है।
वहीं मंगलवार को भी सुबह मौसम काफी गर्म था, अंदेशा लगाया जा रहा था कि आज दिन में उमस काफी परेशान करने वाली है, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद आसमान में हल्के बादल छा गए और हवा चलने लगी। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दिन में अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि शाम होते-होते 33 डिग्री पर आ गया। देर शाम सात बजे के करीब फिर से हवा चलने लगी, जिसका आनंद लेने के लिए लोग घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

रात करीब आठ बजे हवा बंद होने के बाद फिर से उमस बढ़ने लगी। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और वीरवार को तापमान फिर से 43 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा और गर्मी सताएगी। वहीं राहत की बात यह है कि शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को बादल छाए रहने की संभावना है। सोमवार को दिन में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed