फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The mercury rose due to sunshine and fell due to drizzle, Kurukshetra

धूप निकलने से चढ़ा पारा बूंदाबांदी से गिरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
The mercury rose due to sunshine and fell due to drizzle, Kurukshetra
हल्की बूंदाबांदी के दौरान सड़क से गुजरता व्यक्ति व बच्चा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में बुधवार को सुबह 9 बजे सूर्यदेव ने दर्शन दिए। सुबह ही धूप खिली देखकर लोगों को भी राहत मिली, लेकिन यह राहत कुछ देर के लिए ही टिक पाई, क्योंकि दिनभर सूर्यदेव बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल खेलते रहे। शाम करीब पांच बजे हल्की बूंदाबांदी ने दस्तक दी। सुबह धूप निकलने से जहां तापमान में कुछ इजाफा हुआ था वहीं शाम को हुई हल्की बूंदाबांदी से तापमान गिर गया।
हालांकि दिनभर शीतलहर का प्रभाव रहा। शाम के समय शीतलहर का असर दोगुना हो गया। ठंड ने दोबारा से लोगों को जकड़ना शुरू कर दिया। मौसम विभाग ने 22, 23 व 24 जनवरी को बारिश के आसार जताए हैं। वहीं आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान भी गिरकर चार डिग्री तक जाने संभावना है। बुधवार के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

हालांकि लोग दिनभर धूप का इंतजार करते रहे, मगर बादलों के कारण धूप पूरी तरह से नहीं निकल सकी। इस कारण जन जीवन पर मिलाजुला असर देखने को मिला। गत दिनों की अपेक्षा बाजार में कुछ चहल पहल देखने को मिली। जैसे ही दोपहर ढली लोगों ने अपने घर की राह पकड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू की फसल के लिए पाला घातक : डॉ. सिंह
सब्जी विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में पाला पड़ने की संभावना है, जो आलू की फसल के लिए घातक सिद्ध होगा। हालांकि आलू की फसल की 60 प्रतिशत पटाई हो चुकी है। अब बची हुई आलू की फसल की भी जल्द से जल्द पटाई की जाए, अन्यथा वह नुकसानदायक हो सकता है। वहीं इस मौसम में प्याज में पानी न भरने दें और खुदाई न करें। इससे प्याज की पौध गल सकती है। पाले व ठंड में घीया, तोरई, टमाटर व बैंगन की फसल पर फल-फूल आने बंद हो जाते हैं। इनका खास ख्याल रखें। पाला पड़ने पर धुआं करें व पानी न भरने होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed