फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The mercury rose again on the next day of drizzle, increased humidity

बूंदाबांदी के अगले दिन फिर से चढ़ा पारा, बढ़ी उमस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
The mercury rose again on the next day of drizzle, increased humidity
बूंदाबांदी अगले दिन वीरवार को फिर से गर्मी हो गई, जिसके चलते उमस से हर कोई परेशान दिखाई दिया। हालांकि दोपहर 12 तब हवा भी चली, लेकिन इसका सेक गर्म होने के कारण लोगों ने घरों में रहना ही पसंद किया। दोपहर 12 बजे से लेकर शाम को करीब चार बजे तक पारा 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस दौरान बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। राहगीरों को लू के थपेड़ों से जूझना पड़ा। चार बजे मौसम में थोड़ा बदलाव हुआ तो पारा घटने लगा और छह बजे 39 डिग्री पर आ गया। सूर्यास्त होने के बाद आठ बजे तक तापमान 35 डिग्री पर आ गया, लेकिन गर्मी से राहत फिर भी नहीं मिल पाई। रात को भी गर्मी ने काफी परेशान किया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मौसम में इसी प्रकार के बदलाव आगामी दिनों में भी दिखाई देगा। शुक्रवार को भी जहां गर्मी का सितम जारी रहेगा, वहीं शनिवार को बादल छाने से थोड़ी राहत मिलेगी। फिर से दो दिन गर्मी के बाद मंगलवार को आंधी के साथ बारिश होने की 50 प्रतिशत संभावना है। चिकित्सकों का कहना है कि इन मौसम में सेहत का ध्यान रखना कुछ ज्यादा ही जरूरी हो जाता है। कभी धूप तो कभी बारिश का मौसम लोगों को बीमार सकता है। इन दिनों जरूरी है कि मौसमी फलों का अधिक से अधिक सेवन करें। वहीं बर्फ युक्त पानी से परहेज करें। धूप में जाने से पहले त्वचा को अच्छे से कवर कर लें।
विज्ञापन

दिन---------तापमान
शुक्रवार------42/26
शनिवार-----43/27
रविवार------39/28
सोमवार-----38/26
मंगलवार-----34/24
बुधवार------37/24
वीरवार------41/26
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed