फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The land of Canada will resonate with the verses of Gita

गीता के श्लोकों से गूंजायमान होगी कनाडा की धरती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
The land of Canada will resonate with the verses of Gita
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का कार्यालय । - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की तर्ज पर अब कनाडा की धरती पर भी गीता के श्लोक गूंजेंगे। तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 16 सितंबर से धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव में शामिल होने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सदस्य उपेंद्र सिंघल, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज सहित करीब 25 लोग कनाडा जा चुके हैं।
महोत्सव का शुभारंभ 16 सितंबर को पार्लियामेंट हिल ओटावा से होगा। पार्लियामेंट में गीता के उपदेशों पर चर्चा की जाएगी। भारतवंशी सांसद डॉ. रामचंद्र कार्यक्रम की तैयारियां संभाले हैं। मिसिसॉगा में 17 सितंबर को सुबह के सत्र में लिविंग आर्ट सेंटर में गीता पर सेमिनार होगा और सायं के समय श्रीकृष्ण लीला डांस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। डूडांस स्क्वायर टोरंटो में 18 सितंबर को शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले मॉरीशस में भी गीता महोत्सव मनाया जा चुका है, लेकिन कोरोना काल के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कनाडा में यह पहली बार मनाया जाएगा। भारत की ओर से केडीबी व जीयो गीता संस्था अगुवाई कर रही है तो वहीं कनाडा की भी कई संस्थाएं जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रैंपटन शहर में बनेगा गीता पार्क
केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा के मुताबिक पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों से प्रभावित होकर कनाडा के ब्रैंपटन शहर में 3.75 एकड़ में भव्य और सुंदर गीता पार्क बनाया जाएगा। इस प्रस्ताव पर ब्रैंपटन शहर के मेयर पैट्रिक ब्राउन और सभी कांउसलर ने अपनी मोहर लगाई है। इस गीता पार्क में ब्रह्मसरोवर कुरुक्षेत्र की तर्ज पर श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ भी स्थापित किया जाएगा। केडीबी सदस्य विजय नरूला बताते हैं कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद करीब दो माह पहले महोत्सव की तैयारियों के लिए कनाडा गए थे। इस दौरान उन्होंने ब्रैंपटन शहर में ट्रायस पार्क को गीता पार्क बनाने की चर्चा वहां मेयर से की थी। इसके बाद ही इस पार्क के निर्माण और नामकरण की कार्रवाई को शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed