फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The industrialist's housing department, installations Survey

आयकर विभाग का उद्योगपति के आवास, प्रतिष्ठानों पर सर्वे

Wed, 07 Oct 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र Updated Wed, 07 Oct 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग ने मंगलवार को लाडवा में प्लाई और सनमाइका उद्योग से जुडे़ एक उद्योगपति के आवास और प्रतिष्ठानों पर सर्वे शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सर्वे की कार्रवाई सुबह सात बजे शुरू की गई। समाचार लिखे जाने तक आयकर अधिकारी व्यापारी के कारोबार से जुड़े कागजात खंगालने में जुटे थे।

जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की करीब 200 सदस्यों की टीम ने लाडवा के प्लाई उद्योग से जुड़े उद्योगपति और एग्रीकल्चरिस्ट के ठिकानों पर सर्वे के लिए सोमवार देर रात पूरी तैयारी के साथ रवाना हुई थी।

कई दर्जन गाड़ियों में सवार आयकर विभाग की टीम में अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। करीब 200 लोगों ने कई टीमें बनाकर एक ही समय पर लाडवा, बडशामी, सांगीपुर और यमुनानगर के ठिकानों पर कारवाई शुरू की। यह कार्रवाई तड़के शुरू हुई।
विज्ञापन


आयकर विभाग की टीम ने उद्योगपति के निवारसी बाजार स्थित आवास, गांव सांगीपुर स्थित बीएड कॉलेज, गांव बडशामी स्थित फैक्ट्री पर एक साथ कारवाई की। इसके अतिरिक्त उद्योगपति के नजदीकी रिश्तेदारों के यमुनानगर स्थित प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान उद्योगपति और उनके परिजनों को किसी से संपर्क नहीं करने दिया जा रहा है। बताना जरूरी है कि करीब छह माह पहले भी उद्योगपति और उनके रिश्तेदार के प्रतिष्ठानों, आवास पर आयकर विभाग ने कार्रवाई की थी। तब चार दिन तक चली कार्रवाई के बाद भी विभाग की टीम खाली हाथ लौटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed