फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   the government will operate Earth charity campaign along the line of Vinoba Bhave : CM

विनोबा भावे की तर्ज पर सरकार चलाएगी भू-दान अभियान : सीएम

Fri, 07 Aug 2015 12:34 AM IST
कुुुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
कुुुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार शीघ्र ही विनोवा भावे के  भू-दान आंदोलन की तर्ज पर लोगों को सामाजिक कार्यों, शैक्षणिक संस्थाओं व अन्य विकास परियोजनाओं के लिए स्वेच्छा से भू-दान करने को प्रेरित करने के लिए एक अभियान चलाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने घोषणा की कि वृद्धावस्था सम्मान भत्ता के नये लाभपात्रों को शामिल करने के लिए तथा बीपीएल कार्ड के लिए सर्वे करवाए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गलत काम न होने दें, इसके लिए जनता के बीच जाएं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को कुरुक्षेत्र में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय  प्रशिक्षण महाभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रदेश कार्यशाला के समापन अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि वे सरकार के पिछले सवा 9 महीने के कार्यकाल के दौरान व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से जनता को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन उपलब्ध करवाने के लिए अब तक के उठाए गए कदमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने क हा कि भूमि अधिग्रहण केवल अति आवश्यकता पड़ने पर ही किया जाएगा। सीएम ने कहा कि हरियाणा का युवा स्वस्थ व तंदुरूस्त हो तथा उनको संस्कारयुक्त शिक्षा मिले, इसके लिए गीता के श्लोकों, गुरु ग्रंथ साहिब सहित बाइबल व कुरान जैसे धार्मिक ग्रंथों की शिक्षाओं को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।

इसके अलावा योग को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति की घोषणा की गई है, जिसके तहत प्रत्येक गांव में दो एकड़ क्षेत्र में व्यायामशालाएं खोलने का निर्णय लिया है। देश की जनसंख्या में दो प्रतिशत से भी कम प्रतिनिधित्व करने वाला हरियाणा देश की सशस्त्र सेनाओं में 10 प्रतिशत से अधिक का योगदान दे रहा है।

हम इस योगदान को बढ़ाकर 12 से 13 प्रतिशत कर रहे हैं। हरियाणा कौशल विकास का गठन किया गया है, जिसके तहत एक लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

कांग्रेस से थे लोग आक्रोशित
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पिछली कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल से   लोगों में आक्रोश था और फलस्वरूप उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास   जताया और पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का अवसर दिया। हम उन आशाओं पर खरा उतरने के लिए कार्य कर रहे हैं।

भ्रष्टाचार से लाभ पहुंचाने का अनुभव नहीं
उन्हें अनुभवहीन बताने वाले नेताओं पर कटाक्ष करते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि   समाजसेवा का अनुभव तो उन्हें वर्षों से है, परंतु सत्ता की सेवा से अपने निकट सम्बंधियों व अपनों को भ्रष्टाचार के माध्यम से लाभ पहुंचाने का उन्हें अनुभव नहीं है। देश की संस्कृति सत्ता सेवा से जुड़ी रही है।

पूर्व सरकारों ने देश को कभी आरक्षण तो कभी जातिवाद के नाम पर अलग-थलग करने का प्रयास किया। हमने संकल्प लिया कि सत्ता व सेवा को फिर से जोड़कर जनता की सेवा करनी है।

प्रदेश की जनता ही मेरा परिवार
उन्होंने कहा कि प्रदेश की अढ़ाई करोड़ जनता ही उनका परिवार है और हरियाणा  एक-हरियाणवी एक के सिद्धांत पर चलते हुए हर गरीब व्यक्ति तक अंत्योदय के  माध्यम से योजनाओं का लाभ पहुंचाना है ताकि गरीब व्यक्ति को भी महसूस हो  कि व्यवस्था में परिवर्तन हो रहा है।  

सीएम खट्टर ने कहा कि सीएम विंडो के तहत प्राप्त शिकायतों का एक  महीने के  अंदर-अंदर समाधान किया जाता है। अब इसके लिए कॉल सेंटर की  व्यवस्था की गई  है, जिसके माध्यम से शिकायतकर्ता से उसकी शिकायत के समाधान  के सम्बंध में  फीडबैक लिया जाता है।  40 से 50 प्रतिशत लोगों के काम सीएम  विंडो के  माध्यम से हो रहे हैं।         
सामाजिक सुरक्षा पेंशन में मिली व्यापक धांधली
उन्होंने  कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन में व्यापक धांधली पाई गई है, जिन्हें ठीक   किया जा रहा है। इसके तहत हाल ही में आरंभ की गई थारी पेंशन-थारे धोरै, योजना के तहत 10 लाख से अधिक लाभपात्रों के बैंक खाते में पिछली बकाया सहित   जुलाई की पेंशन भी डाली गई। बैंक खातों के माध्यम से पेंशन वितरण करने पर  अपात्र व्यक्तियों की पेंशन अपने आप कट जाएगी। इसी प्रकार बीपीएल  राशनकार्ड में भी  बड़ी अनिमितताएं पाई गई हैं, उसे भी दुरुस्त किया जा रहा  है।


ये रहे मौजूद
 कार्यशाला में भाजपा प्रभारी डॉ. अनिल जैन, केंद्रीय पर्यटन मंत्री डा. महेश शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, मुख्य संसदीय सचिव श्याम  सिंह राणा, भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय समन्वयक प्रो. गणेशी लाल, कुरुक्षेत्र विधायक सुभाष सुधा, कार्यक्रम प्रमुख लाडवा विधायक डॉ.पवन  सैनी, रोहतक विधायक मनीष ग्रोवर समेत अन्य विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व  विधायक एवं अन्य  वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed