{"_id":"08524111770fae5fc98847c9a9a466dd","slug":"the-government-s-jurisdiction-to-determine-qualification-in-panchayat-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती चुनाव में शैक्षणिक योग्यता तय करना सरकार का अधिकार क्षेत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती चुनाव में शैक्षणिक योग्यता तय करना सरकार का अधिकार क्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 23 Aug 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा चुनाव आयुक्त राजीव शर्मा ने कहा कि अदालत के फैसले के बाद ही चुनाव आयोग पंचायतों के चुनाव का शेड्यूल जारी करेगा।
चुनाव आयोग ने पंचायतों के चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला स्तर पर चुनावों को लेकर की गई तैयारियों से चुनाव आयोग संतुष्ट है। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तैयारियों मेें जो खामियां रह गई हैं, उन्हें समय रहते दुरुस्त कर लें।
चुनाव आयुक्त राजीव शर्मा शनिवार को देर शाम पिपली पैराकीट में अधिकारियों की बैठक को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव आयोग के अध्यादेश के अनुसार सेक्शन 175 के तहत योग्यता में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।
इसके साथ ही नॉमिनेशन फार्म में भी कुछ परिवर्तन होने की संभावना है। अदालत के आदेशों के बाद करीब चार-पांच लाख नॉमिनेशन फार्म में कानूनी सलाह लेने के बाद परिवर्तन किया जा सकता है।
विज्ञापन
यदि नॉमिनेशन फार्म में परिवर्तन और बदलाव की जरूरत पड़ी तो चुनावों की घोषणा में देरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि पंचायती चुनाव के लिए सरपंचों की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित करना सरकार के अधिकार क्षेत्र में है। इसके बाद भी कुछ लोग इस मामले को अदालत ले गए।
अदालत ने इस मामले पर सुनवाई के लिए 28 अगस्त की तारीख तय की है। अदालत के फैसले के बाद ही चुनाव आयोग पंचायतों के चुनाव का शेड्यूल जारी करेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में फीड बैक लेकर खामियों को दूर किया जा रहा है। तकरीबन सभी जिलों में चुनावों के लिए स्टाफ, सुरक्षा, बिजली, पीने के पानी और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने बूथों में जाकर पहले से अवलोकन करेंगे, ताकि बूथों की कमियों को दूर कर लिया जाए।
चुनाव आयुक्त ने कहा कि पंचायतों के चुनावों में आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन सभी को करना होगा। जो भी इसका उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि स्थानीय स्तर पर सभी तैयारियां पूरी करवाएं। जहां भी समस्याएं मिलें, उन्हें दूर करें।
उन्होंने यह भी कहा कि मतदान के दिन जिस जगह पर एक साथ दो या तीन बूथ होंगे, वहां पर सभी लोगों के मत डलने के बाद ही गणना शुरू होगी। पुलिस अधीक्षक उन जगहों पर सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध करेंगे। इस दौरान उपायुक्त सीजी रजिनिकांतन ने चुनाव संबंधी तैयारियों की रिपोर्ट चुनाव आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत की। इस मौके पर एएसपी सुमेर प्रताप सिंह, डीडीपीओ कपिल शर्मा, एपीआरओ नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।