प्रदेश सरकार वादे के अनुसार दे बेरोजगारी भत्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र संगठनों ने शुक्रवार को भाजपा की प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
रोष प्रदर्शन के बाद बड़ी संख्या में छात्रों ने तहसील कार्यालय में पहुंचकर गुरविंद्र सिंह बबला के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्रों ने मांग की है कि भाजपा सरकार अपने चुनावी वादे के अनुसार शिक्षित बेरोजगारों को भत्ता देना शुरू करे।
अपनी मांग को लेकर छात्र हुड्डा स्थित पार्क में एकत्रित हुए। वहां बबला के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। छात्र नेता बबला ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने शिक्षित बेरोजगारों के साथ धोखा किया है।
प्रदेश में सरकार बनने के बाद भाजपा शिक्षित बेरोजगारों को अपने वादे के अनुसार भत्ता नहीं दे रही। शिक्षित बेरोजगारों की इस आवाज को सरकार के कानों तक पहुंचाने के लिए शाहाबाद से आंदोलन शुरू किया गया है। यह आंदोलन प्रदेश की भाजपा सरकार के शिक्षित बेरोजगारों को शिक्षा भत्ता देने तक जारी रहेगा।
छात्र नेताओं ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय वादा किया था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर वह बेरोजगार शिक्षितों में से 10वीं को पांच हजार, 12वीं को छह हजार और बीए को 9000 तक का भत्ता देगी। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है, लेकिन शिक्षितों को भत्ता नहीं दिया जा रहा।
छात्र संगठनों का साथ मौजूदा छात्र भी दे रहे हैं। छात्र प्रदर्शन के बाद तहसील कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मौजूद अधिकारी को सौंपा।
इस अवसर पर सुरेंद्र पाल लाली, गुरदीप सिंह चीमा, संजीव बंसल, रविंद्र बंसतपुर, देवेंद्र मल्होत्रा, टिंकू, सरबजीत, विन्नी, अजय सांगवान ठोल, शुभम खुराना, राकेश वधवा, भूपेंद्र मदनपुर, जसविंद्र चहल, लाड़ी त्यौड़ा, अमित खरींडवा, अंकुश, अर्जुन बिडलान, रोहित आदि छात्र मौजूद रहे।