फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The fire spread from Chammu to Thol, 40 acres of farmland was burnt

Kurukshetra News: चम्मू से ठोल तक फैली आग, 40 एकड़ खेत के फाने जले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The fire spread from Chammu to Thol, 40 acres of farmland was burnt
ईस्माइलाबाद। इस वर्ष जब से गेहूं का सीजन शुरू हुआ है। क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। आए दिन कहीं न कहीं आग से गेहूं और फाने जलने का मामले सामने आ रहे है। जिससे किसान सहमे हुए हैं। हालांकि किसान एक दूसरे को चौकसी बरतने का आह्वान कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्र के फतेहगढ़ चम्मू गांव में गेहूं के फानों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। तेज हवा होने के कारण आग गांव ठोल तक फैल गई। आग की सूचना मिलते ही ईस्माइलाबाद से एक व पिहोवा से दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और किसानों व गांव वासियों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तबतक करीब 40 एकड़ के फाने जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

40 एकड़ के फाने जल जाने से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। उनके सामने सूखे चारे की समस्या खड़ी हो गई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। बता दें कि पिछले दिनों आई आंधी के कारण भी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर गेहूं की फसल में आग लग गई थी। जिससे बड़ा नुकसान हुआ था। इसके बाद 20 अप्रैल को गांव खेड़ी शहीदां के खेतों में आग लगने से एक किसान की दो एकड़ गेहूं की फसल व 13 एकड़ के फान जल की राख हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed