फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The district-level celebration of the 12th International Yoga Day will be held at the Mahabharata Experience Centre.

Kurukshetra News: महाभारत अनुभव केंद्र में होगा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय समारोह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The district-level celebration of the 12th International Yoga Day will be held at the Mahabharata Experience Centre.
कुरुक्षेत्र। आयुष हरियाणा व जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 21 जून को 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय समारोह महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ.मंजू शर्मा ने कहा कि महाभारत अनुभव केंद्र भारतीय संस्कृति, अध्यात्म, ज्ञान एवं मानव कल्याण के मूल्यों का प्रतीक है। कुरुक्षेत्र की यह पावन भूमि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए श्रीमद्भगवद्गीता के अमर संदेश की साक्षी रही है, जिसमें योग, कर्म और जीवन के संतुलन का गहन दर्शन निहित है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गीता में श्रीकृष्ण ने ‘समत्वं योग उच्यते’ कहकर मन की समता को ही योग बताया है। यह स्थल योग के उस संदेश को भी सशक्त करता है कि शरीर, मन और आत्मा का संतुलन ही स्वस्थ एवं सफल जीवन का आधार है। डॉ.शर्मा ने जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार एवं परिचितों सहित इस जिला स्तरीय योग समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग दिवस समारोह के जिला नोडल अधिकारी होंगे डीएमसी
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जिला व ब्लॉकों में एक त्योहार की तरह मनाया जाएगा। इसको सफलतापूर्वक मनाने के लिए सभी तैयारियां को करने की जिम्मेदारियां लगाई है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन महाभारत अनुभव केंद्र में आयोजित किया जाएगा।


उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला नगर आयुक्त कुरुक्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय समारोह का जिला नोडल अधिकारी नियुक्त और नामित किया जाता है। जिला नोडल अधिकारी के रूप में जिले डीएमसी, मुख्य कार्यक्रम के सुचारू, गरिमामय और समयबद्ध निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों में सभी तैयारी संबंधी और क्षेत्रीय गतिविधियों की देखरेख, समन्वय और पर्यवेक्षण का पूर्ण प्रभार संभालेगा।

उपायुक्त ने कहा कि सभी ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ)-लाडवा, पिपली, शाहबाद, पिहोवा, इस्माईलाबाद और बाबैन योग दिवस के कार्यक्रम के लिए जिला नोडल अधिकारी के साथ समन्वय बनाएंगे और अपने क्षेत्र में योग कार्यक्रम को करवाएंगे।
एडीआर सेंटर में कार्यशाला आयोजित
कुरुक्षेत्र। सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एडीआर सेंटर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान परमानेंट लोक अदालत के अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को स्थायी लोक अदालत की भूमिका, क्षेत्राधिकार, प्रक्रिया तथा इसके लाभों के संबंध में विस्तृत एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ताओं तथा पैरा लीगल वालंटियर्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया।



आमजन को जागरूक करने के लिए हेल्प डेस्क किए स्थापित

कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस को लेकर आमजन को जागरूक करने के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं।
इसी कड़ी में बुधवार को पैरा लीगल वालंटियर अंशप्रीत कौर द्वारा डाकघर में हेल्प डेस्क लगाकर उपस्थित लोगों को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों तथा उनके कल्याण से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के अंतर्गत उपलब्ध अधिकारों एवं कानूनी उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। इसके साथ ही भरण-पोषण, उपेक्षा, परित्याग, संपत्ति संबंधी विवाद, दुर्व्यवहार एवं शोषण से संबंधित मामलों में उपलब्ध सहायता तथा आवश्यक दस्तावेजी एवं संदर्भ सहायता की जानकारी भी दी गई।



जिला को स्वास्थ्य के क्षेत्र में योग कार्यक्रम को सफल बनाए सरपंच : उपायुक्त

कुरुक्षेत्र। योग हम सबके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक समग्र विज्ञान है। यह हमारे शरीर को हर प्रकार से मजबूत और अनुशासित करता है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 जून को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रदेश ही नहीं पूरे भारतवर्ष में उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
इस वर्ष हमारा मुख्य उद्देश्य योग को केवल संस्थाओं तक सीमित न रखकर इसे जमीनी स्तर पर एक जन-आंदोलन बनाना है, ताकि आम जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके। इस अभियान में जिला के सभी सरपंचों को भी शामिल किया जा रहा है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि योग की जागरूकता को धरातल तक पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा कई प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिला एवं ब्लॉक स्तर पर 11 से 13 जून आयुष विभाग द्वारा चलाए जा रहे योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर में भागीदारी सुनिश्चित करें। जिला स्तर पर 15 जून को आयोजित होने वाली योग मैराथन /साइकिल यात्रा का हिस्सा बनें।



डीटीपी की टीम ने अवैध कॉलोनी में किए गए निर्माण को किया नष्ट
कुरुक्षेत्र। गांव मिर्जापुर में लगभग 6.25 एकड़ में पनप रही अवैध कॉलोनी में जिला प्रशासन की मदद से तोड़-फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई। कॉलोनी में बने सीवरेज व डीपीसी के अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से हटाया गया।

डीटीपी नवीन कुमार ने बताया कि अवैध कॉलोनी के पनपने का मामला सामने आया था, जिसके उपरांत विभाग द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे, परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों न तो अवैध कॉलोनियों में किए जा रहे निर्माण को रोका और न ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। इस पर जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा इन अवैध कॉलोनियों में निर्माण को नष्ट करने का काम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed