फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The decision will be taken today whether a lion will roar or a bicycle will ride or there will be a shadow of an umbrella.

Kurukshetra News: शेर दहाड़ेगा या साइकिल चलेगी या फिर होगी छतरी की छाया, आज होगा फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
The decision will be taken today whether a lion will roar or a bicycle will ride or there will be a shadow of an umbrella.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) का चुनाव शुक्रवार को होगा। इसमें 1153 मतदाता प्रधानी का फैसला करेंगे। चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनावी मैदान में उतरे सभी धड़ों ने वीरवार को प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी तथा बैठकों का दौर जारी रहा। वहीं प्रत्याशियों ने अलग-अलग विभागों का दौरा कर मतदाताओं से अपने-अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। मैदान में उतरे तीनों धड़ों के प्रत्याशियों ने कर्मचारी हितों के लिए काम करने के वायदे किए।
विज्ञापन

चुनाव में खड़े कर्मचारियों के लिए वीरवार की रात कयामत की रही और वह पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहे। वही तीनों दलों के कर्मचारी मतदान केंद्र पर भी तैनात रहे। उनका कहना है कि वे कर्मचारियों के चुनने पर सेवा करेंगे। अभी कर्ण सिंह ग्रुप से निवर्तमान प्रधान राजवंत कौर प्रधान पद के लिए मैदान में हैं और महासचिव पद के प्रत्याशी भारत भूषण ने ताकत झोंक रखी है। राजवंत कौर का कहना है कि उनके कार्यकाल में आज तक के सबसे अधिक कर्मचारी हित के कार्य हुए हैं। कुवि में गैर शिक्षक कर्मचारियों की जो पदोन्नतियां लंबे से लंबित पड़ी थी वह अब जाकर पूरी हुई हैं। उनका कहना है वे निरंतर कर्मचारियों के हित में कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन

शेर ग्रुप से प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में डटे पूर्व प्रधान नीलकंठ शर्मा का कहना है कि कर्मचारियों की सेवा में वह हमेशा तत्पर रहेंगे। कर्मचारियों का फैसला उन्हें मंजूर होगा। शेर ग्रुप से महासचिव पद के लिए की वर्तमान महासचिव रवींद्र तोमर मैदान में है।इसी के साथ गुर्जर ग्रुप से पूर्व प्रधान रामकुमार गुर्जर चुनावी मैदान में हैं। उनका कहना है कि उन्हें कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिल रहा है। गुर्जर ग्रुप में महासचिव के लिए प्रमोद चुनावी रण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी डॉ विवेक चावला का कहना चुनाव कराने को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 9:00 बजे मतदान शुरू होगा जो की शाम 5:00 तक चलेगा। मतदान सामुदायिक केंद्र में होगा जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
बॉक्स
ये हैं चुनाव चिन्ह
करण सिंह ग्रुप -- छतरी
गुर्जर ग्रुप -- साइकिल
शेर ग्रुप --शेर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed