फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The court of mother Bhadrakali resonated with mantras, Kurukshetra

मंत्रों से गूंजा मां भद्रकाली का दरबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
The court of mother Bhadrakali resonated with mantras, Kurukshetra
मंदिर में आयोजित हवन में आहुतियां डालते यजमान व श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शक्तिपीठ श्री देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में सातवें नवरात्र पर मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई। सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही, मुख्य पुजारिन शिमला देवी ने मंगला आरती में मां को प्रिय गुड़ का भोग लगाया। मंत्रों के साथ नवपत्रिका पूजा की गई, जिसमें नौ तरह के पेड़ पौधे तुलसी, आम, पान, पीपल, अनार, बड़, नींबू , नीम और कमल से मिलाकर बनाए गए गुच्छे से मां दुर्गा, मां भद्रकाली और मां कालरात्रि जी का आह्वान किया गया।
मंदिर में सुबह 10 बजे हवन यज्ञ किया गया। सर्वप्रथम सभी देवताओं का आह्वान किया गया। हवन कुंड में आम की लकड़ी पर अग्नि प्रज्वलित की गई तथा पवित्र अग्नि में सामग्री, फल, शहद , घी, काष्ठ इत्यादि पदार्थों की आहुति दी गई। पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने बताया कि हवन सनातन धर्म द्वारा दिया गया धार्मिक क्रियाकलाप है, जिसका सिर्फ आध्यात्मिक महत्व ही नहीं, बल्कि चिकित्सीय व प्रकृति को भी लाभ है। मां कालरात्रि को शुभंकरी भी कहा जाता है। मां कालरात्रि व्यक्ति के सर्वोच्च चक्र सहस्त्रार को नियंत्रित करती हैं। यह चक्र व्यक्ति को अत्यंत सात्विक बनाता है और देवत्व तक ले जाता है। मां कालरात्रि ने असुरों का वध करने के लिए यह रूप लिया था। मां कालरात्रि ही वह देवी हैं, जिन्होंने मधु कैटभ असुरों का वध किया था।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे व्रत भंडारे में मुख्य यजमान सरोज गोयल व अन्नपूर्णा भंडारे में दिनेश गोयल मुख्य यजमान रहे। भजन संध्या में ओम भाई सुभाष भाई पार्टी ने महामाई का गुणगान किया। राजकुमार जैन की ओर से कन्या श्लोका पंडित का पूजन किया गया। उसके बाद 505 ज्योति से महाआरती की गई। इस मौके पर नरेंद्र वालिया, हेमराज शर्मा, धर्मपाल गोयल, शकुंतला देवी, मीना जोशी, निकुंज शर्मा, देवेंद्र गर्ग, रामपाल लाठर, हितेश चौधरी, सुनील वर्मा, आशीष दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगा जगराता
पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने बताया कि शनिवार को दुर्गाष्टमी पर जगराता होगा। मास्टर सलीम भजनों से महामाई का गुणगान करेंगे। जगराते का सीधा प्रसारण मंदिर के फेसबुक पेज पर भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed