फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The car dragged the bike driver, lost his life, Kurukshetra

बाइक चालक को घसीटते ले गई कार, जान गई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
The car dragged the bike driver, lost his life, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कार की टक्कर लगने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। कार चालक व्यक्ति को बाइक समेत 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त सलिंद्र सिंह वासी गांव भैणी के रूप में हुई है। सलिंद्र सिंह खेती बाड़ी का काम करता था। शिकायत पर पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
थाना बाबैन पुलिस को दी अपनी शिकायत में रामेश्वर दास वासी गांव भैणी ने कहा कि सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपने खेतों में काम कर रहा था। उसी समय उसका भतीजा सलिंद्र सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर गांव से बाबैन की तरफ जा रहा था। तभी लाडवा की तरफ से आए कार चालक ने उसके भतीजे की बाइक के पीछे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

कार चालक उसके भतीजे को बाइक समेत 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इससे सलिंद्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वह दौड़कर अपने भतीजे के पास पहुंचा और उसे संभाला। और आसपास के लोगों ने सूचना देकर एंबुलेंस को बुलाया। वह उसे लेकर बाबैन के सरकारी अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय सलिंद्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed