फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The campaign of village panchayat to keep the village clean, Kurukshetra

गांव को स्वच्छ बनाए रखने की ग्राम पंचायत की मुहिम

Thu, 27 Apr 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Thu, 27 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
The campaign of village panchayat to keep the village clean, Kurukshetra
गांव को स्वच्छ बनाए रखने की ग्राम पंचायत की मुहिम - फोटो : Amar Ujala

प्रदेश सरकार की जगमग योजना से सुर्खियों में आया जिले का गांव दयालपुर एक बार फिर प्रशासन से लेकर आम लोगों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बार यह गांव देश भर में चलाए जा रहे खुले में शौच मुक्त अभियान को लेकर सुर्खियों में है, जिसे सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत ने न केवल कठोर कदम उठाए है बल्कि पूरा गांव भी ग्राम पंचायत के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। शहर से सटे इस गांव में यह अभियान अब तक सफल भी रहा है जबकि ग्राम पंचायत व गांव के लोगों के प्रयासों की प्रशासनिक अधिकारी भी जमकर सराहना कर रहे है। जहां प्रदेश भर में खुले में शौच जाने पर जहां 500 रुपये का जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान किया हुआ है वहीं ग्राम पंचायत ने 2 हजार रुपये जुर्माना वसूले जाने का प्रावधान किया है। बता दें कि प्रदेश में म्हारा गांव जगमग गांव योजना की शुरूआत इसी गांव से की गई थी, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया था।

विज्ञापन


गांव को हरा बरा बनाने का भी प्रयास
गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने के साथ-साथ शहर की तर्ज पर हरा भरा बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है। जहां गांव में मुख्य सड़कों के किनारे पौध रोपित किए गए है वहीं इनकी सुरक्षा के लिए निजी बैंक के सहयोग से ट्री गार्ड भी लगाए गए है। गांव के सरपंच का कहना है कि गांव को हरा भरा बनाने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे है ताकि वातावरण स्वच्छ रह सके।
विज्ञापन


गांववासी कर रहे है पूरा सहयोग : रजत
गांव के सरपंच रजत का  कहना है कि सरकार ने खुले में शौच मुक्त का बड़ा कदम उठाया है। इससे अनेकों प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। सरकार के इसी अभियान के चलते ही ग्राम पंचायत ने गांव को खुले में शौच मुक्त करने करने के लिए निर्णय लिया है कि ऐसा करने पर संबंधित व्यक्ति को 2 हजार रूपये जुर्माना लगाया जाएगा तो वहीं सरकारी सुविधाएं भी बंद कर दी जाएंगी। अभी तक किसी भी व्यक्ति ने ग्राम पंचायत के इस निर्णय का विरोध नहीं किया है ओर न ही अब कोई खुले में शौच के लिए जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत का प्रयास सराहनीय : एडीसी
अभियान के जिला के नोडल अधिकारी एवं एडीसी धर्मवीर सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायत का खुले में शौच मुक्त अभियान को सफल बनाने का प्रयास सराहनीय है। सभी गांव के लोगों को ऐसे ही अभियान को सफल बनाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed