फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The body of the former sarpanch's wife was found hanging , Kurukshetra

पूर्व सरपंच की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
The body of the former sarpanch's wife was found hanging , Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गांव असमानपुर के पूर्व सरपंच स्व. बूटा सिंह की 75 वर्षीय पत्नी सुरेंद्र कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव सोमवार की सुबह 6 बजे घर पर फंदे पर लटका मिला। मामले की सूचना पाकर डीएसपी गुरमेल सिंह, थाना पिहोवा सदर प्रभारी सतीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने मौके पर एसएफएल टीम को बुलाकर नमूने भी एकत्रित कराए। वहीं मृतका की बेटी ने अपने भाई, भाई, चाचा व नौकरानी पर जमीन के लालच में हत्या करके शव फांसी पर लटकाने के आरोप लगाए है। फिलहाल पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
पुलिस को दी गई शिकायत केयर टेकर परमजीत उर्फ पम्मी ने बताया कि वह सुरेंद्र कौर के पास 12 साल से काम कर रही है। रोजाना की तरह वह सुरेंद्र कौर को रविवार की रात 9 बजे दूध पिलाकर सोने के लिए चली गई थी। सुबह जब वह सुरेंद्र कौर के कमरे में पहुंची तो उनका शव फंदे से लटका था। सुरेंद्र कौर पिछले काफी समय बीमार थी तथा मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस ने शिकायत पर 174 की कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। जांच अधिकारी कमल कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर एसएफएल टीम को मौके पर बुलाकर नमूने एकत्रित कराए है। पुलिस ने डॉक्टर एसएस अरोड़ा व डॉक्टर विनोद के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने मृतक की बेटी हरजिंद्र कौर, बेटे शमशेर के भी बयान लिए है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर सुरेंद्र कौर की पुत्री रामनगर, भूना चीका (कैथल) वासी हरजिंद्र कौर ने बताया कि उसके भाई शमशेर, भाभी, चाचा कृपाल सिंह व नौकरानी परमजीत पम्मी पर जमीन के लालच में हत्या करके शव को फांसी पर लटकाने के आरोप लगाए है। आरोप है कि नौकरानी पम्मी ने पहले उसकी मां को कुछ खिलाकर हत्या कर दी। बाद में इन सभी ने मिलकर उसके शव को फंदे पर लटका दिया। रविवार रात को उसकी मां ने उसे फोन करके बताया था कि शमशेर ने उसके साथ मारपीट करके जान से मारने की धमकी दी है। वहीं पुलिस को दिए बयान में शमशेर ने कहा कि उसकी मां मानसिक रूप से बीमार रहती थी। इस कारण उन्होंने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे से लगती तीन कनाल जमीन पर थी नजर
हरजिंद्र कौर ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसके पिता बूटा सिंह की मौत हो गई थी। उसके पिता के पास साढ़े 10 एकड़ जमीन थी, जो उसके दोनों भाइयों के पास चार-चार एकड़ और ढाई एकड़ उसके व उसकी मां के हिस्से आई थी। उसके दोनों भाई विदेश में रहते हैं। इसके अलावा असमानपुर बाईपास के पास उसकी मां के पास तीन कनाल जमीन, गांव में 10 मरले का बाड़ा और कैथल पर दो दुकान (सांझी) हैं। इसी लालच में उसका भाई शमशेर 23 अप्रैल को जर्मनी से गांव लौटा था और रोजाना मां को जमीन उसके नाम करने की धमकी देकर परेशान कर रहा था। हरजिंद्र कौर आरोप लगाया कि शमशेर ने अन्य लोगों के साथ मिलकर मां की हत्या करके शव चुन्नी से फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed