फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thanesar fire brigade Facebook ID will be made

आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए बनेगी थानेसर दमकल फेसबुक आईडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Thanesar fire brigade Facebook ID will be made
नगर परिषद थानेसर में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए अब लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से थानेसर दमकल फेसबुक आईडी बनाई गई है। इस फेसबुक के साथ-साथ सोशल मीडिया के अन्य मंचों का कंट्रोल रूम फायर ब्रिगेड कार्यालय कुरुक्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। इस फेसबुक आईडी से रोजाना लोगों को जागरूक करने के लिए संदेश अपडेट किए जाएंगे। इससे लोगों में जागरूकता आएगी और समय रहते आगजनी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए हर प्रकार के प्रबंध पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला नगर आयुक्त भारत भूषण गोगिया ने बुधवार को देर सायं सेक्टर-10 फायर ब्रिगेड कार्यालय का औचक निरीक्षण करने के दौरान नप अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले डीएमसी भारत भूषण गोगिया ने फायर ब्रिगेड के तमाम कक्षों का निरीक्षण कर उन रजिस्टरों को चेक किया, जिन रजिस्टरों में आगजनी की घटनाओं को दर्ज किया जाता है। इस कार्यालय और रजिस्टर का अवलोकन करने के उपरांत डीएमसी फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को आदेश दिए कि जल्द से जल्द से थानेसर दमकल फेसबुक आईडी तैयार की जाए। इस फेसबुक आईडी से थानेसर नगर परिषद ही नहीं आसपास के लोग जुड़कर फायर ब्रिगेड से संबंधित सूचनाओं के बारे में अप टू डेट रह सके। डीएमसी ने निर्देश दिए की इस फेसबुक आईडी पर रोजाना फायर कार्यालय की तरफ से आगजनी को रोकने के लिए कोई न कोई संदेश अपलोड करेंगे। यह संदेश लोगों को आग लगने के कारणों और बचाव के बारे में जागरूक कर सके।
विज्ञापन

उन्होंने आगजनी की घटना वाले रजिस्टर पर संज्ञान लेते हुए कहा कि कई जगहों पर ट्रांसफार्मर से तेल रिसने से आग लगी, इसलिए नप अधिकारियों को बिजली निगम के अधिकारियों को पत्र जारी करने के निर्देश दिए कि बिजली विभाग के अधिकारी अपने-अपने ट्रांसफार्मर को पहले से ही चेक कर ले कि किसी ट्रांसफार्मर में लीकेज तो नहीं है। अगर कहीं लीकेज है तो समय रहते ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कर ले, जब ट्रांसफार्मर तो दुरुस्त होंगे तो आगजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा। इसी तरह आरा मशीन और लकड़ी के टाल तथा कई जगहों पर कोयले की दुकानों पर भी आगजनी हुई, इसलिए इन तमाम व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी पत्र लिखकर आग बुझाने के लिए संयंत्र की व्यवस्था समय रहते कर ले। उन्होंने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को 7 दिन के अंदर तमाम औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed