फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Teachers giving edge to vaccination campaign, Kurukshetra

टीकाकरण मुहिम को धार दे रहे अध्यापक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Teachers giving edge to vaccination campaign, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। विभाग लोगों को वैक्सीन लगाने पर जोर दे रहा है। शिक्षक वर्ग उनकी मुहिम को आगे बढ़ाने में मदद कर रहा है। शिक्षक विद्यार्थियों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वहीं जो लोग जानकारी के अभाव में वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं, उन्हें भी जागरूक करने के लिए शिक्षक वर्ग रैली और नाटक के माध्यम से समझा रहे हैं।
राजकीय महाविद्यालय भेरियां के सहायक प्रो. जसबीर जागलान के मुताबिक कॉलेज की ओर से विद्यार्थियों को कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। इससे प्रेरित होकर विद्यार्थियों ने वैक्सीन लगवाई और उसके बाद उन्होंने अपने परिजनों को भी प्रेरित किया। उन्होंने अपने गांव गढ़ी रोड़ान में टीकाकरण के लिए शिविर लगवाने में भूमिका निभाई।
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज पिहोवा के यूथ रेडक्रॉस प्रभारी प्रो. मनोज कुमार के मुताबिक उन्होंने विद्यार्थियों और विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर 10 से अधिक टीकाकरण शिविर लगवाए। कॉलेज की ओर से भी वैक्सीन के लिए कई तरह के प्रयास किए गए। कहा कि विद्यार्थियों ने एनएसएस शिविर के जरिये जागरूक रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केयू के पंजाबी विभाग अध्यक्ष एवं डिप्टी चीफ वार्डन डॉ. कुलदीप सिंह ने विश्वविद्यालय ने टीकाकरण मुहिम को सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। बगैर डोज के किसी का भी विश्वविद्यालय में प्रवेश वर्जित था। इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए उनकी ओर से छात्रावास परिसरों में टीकाकरण शिविर लगाए गए। उनकी ड्यूटी अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई में भी लगाई गई।

संत ईशर सिंह अकादमी के प्रधानाचार्य रमेश कुमार के अनुसार उन्होंने छात्रों और शिक्षकों के साथ-साथ समाज के अशिक्षित लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। इसका असर यह हुआ कि पहले छात्रों के साथ शिक्षकों ने कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराया। इसके बाद लोगों को आम लोगों का टीकाकरण कराने के लिए शिविर लगवाने में विभाग का सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed