फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Teach youth the tricks of life building

Kurukshetra News: युवाओं को सिखाए जीवन निर्माण के गुर

Sat, 13 Sep 2025 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 13 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Teach youth the tricks of life building
कुरुक्षेत्र। भजनोपदेशक जयपाल आर्य का स्वागत करते हुए स्कूल स्टाफ। सौ स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र की ओर से विगत कई वर्षों से प्रदेशभर में युवाओं के जीवन निर्माण, भारतीय जीवन मूल्यों और वैदिक ज्ञान के प्रचार-प्रसार का कार्य राज्यपाल आचार्य देवव्रत के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इसी के तहत रायसन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सात दिवसीय योग एवं जीवन निर्माण शिविर लगाया गया जिसका शुक्रवार को समापन हुआ। शिविर में युवाओं को जीवन निर्माण के गुर सिखाए गए जिनको लेकर उनमें विशेष उत्साह दिखाई दिया।
समारोह में विख्यात भजनोपदेशक जयपाल आर्य मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनका विद्यालय परिसर में प्राचार्य वेद प्रकाश सहित अध्यापक डॉ. सुनील कुमार, पवन कुमार, विनोद कुमार, रोशन लाल, लोकनाथ, श्याम सिंह, दिनेश, देवेन्द्र तथा अध्यापिका नीरू, रूपा शिल्पी ने स्वागत किया। विद्यालय में गुरुकुल के वेद प्रचारक विशाल आर्य और आर्यमित्र ने विद्यार्थियों को योग, प्राणायाम, पीटी, नेपाली पीटी, डंबल, लेजियम, स्तूप निर्माण आदि शारीरिक प्रशिक्षण दिया। वहीं उन्हें समाज में फैली कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी, ऊंच-नीच आदि बुराइयों को दूर करने के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन

जयपाल आर्य ने कहा कि संस्कारों के अभाव में आज का युवा अपने मूल कर्तव्यों से दूर होता जा रहा है, बच्चे माता-पिता, बुजुर्गों की सेवा करने में रुचि नहीं ले रहे हैं, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि वेद हमें माता-पिता और गुरुओं का हमेशा सम्मान करने की शिक्षा देते हैं। युवा पीढ़ी को पुरातन संस्कार और वैदिक ज्ञान से रूबरू कराना होगा तभी समाज में जो विसंगतियां हैं, वे दूर होगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भजनोपदेशक जयपाल आर्य का स्वागत करते हुए स्कूल स्टाफ। सौ स्वयं

कुरुक्षेत्र। भजनोपदेशक जयपाल आर्य का स्वागत करते हुए स्कूल स्टाफ। सौ स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed