{"_id":"631f961f5a90533fae27781e","slug":"teach-traffic-rules-to-girls-kurukshetra-kurukshetra-news-knl12093987","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को यातायात के नियम बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को यातायात के नियम बताए
विज्ञापन
छात्रओं को यातायात नियम बताते उपनिरीक्षक रोशन लाल। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिला यातायात पुलिस की ओर से राजकीय महिला कॉलेज पलवल में जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में जिला यातायात कोऑर्डिनेटर उप निरीक्षक रोशन लाल व पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी। इसके साथ छात्राओं को साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक किया।
कोऑर्डिनेटर उप निरीक्षक रोशन लाल ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करके हम खुद के साथ दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं। यातायात के नियम हमारी सुविधा व सुरक्षा के लिए ही बनाए गए हैं। छात्राएं अपना लाइसेंस जरूर बनवाएं और वाहन के पूरे कागजात लेकर ही सड़कों पर उतरें। छात्राओं को लाइसेंस बनाने संबंधी जानकारी भी मुहैया कराई गई।
पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने कहा कि अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी किसी को न दें। एटीएम पिन को हमेशा बदलते रहें और ऐसा पिन न बनाए, जिसका आसानी से अनुमान लगाया जा सके। किसी भी तरह के ऑफर और लालच में न आएं। किसी भी लिंक को ओपन न करें।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर अगर किसी परिचित के रुपयों की मांग के लिए मैसेज आए तो अच्छी तरह से जांच पड़ताल के बाद सहायता करें। साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी, डॉ.पूजा भौरिया, डॉ. देवेंद्र, जितेंद्र, डॉ. सीमा, डॉ. नवीता सहित छात्राएं मौजूद रहीं।