फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tablets will be distributed to students today, Kurukshetra

विद्यार्थियों को आज बांटे जाएंगे टैबलेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Tablets will be distributed to students today, Kurukshetra
विद्यर्थियों को दिया जाएगा यह टैबलेट। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राजकीय स्कूलों के होनहार विद्यार्थियों को आज 1884 टेबलेट वितरित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। इन टेबलेट का वितरण थानेसर, लाडवा, बाबैन, पिहोवा, शाहबाद के राजकीय स्कूलों में होने वाले अलग-अलग कार्यक्रमों में होगा। थानेसर में 596, लाडवा में 408, बाबैन में 211, शाहाबाद में 411 व पिहोवा में 258 टेबलेट वितरित किए जाएंगे।
पिहोवा के राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय में खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह, थानेसर के राजकीय संस्कृत मॉडल विद्यालय द्वितीय गेट में सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा, शाहाबाद राजकीय वरिष्ठ विद्यालय में शुगर फेड के चेयरमैन एवं विधायक रामकरण काला, लाडवा राजकीय विद्यालय में एसडीएम विनेश कुमार, बाबैन के गांव मंगौली जाटान राजकीय स्कूल में पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी बच्चों को टेब्लेट प्रदान करेंगे। यह सभी सुबह 11 बजे आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि राजकीय स्कूलों के होनहार विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रणाली से शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा मुहैया करवाने के लिए 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जा रहे है। सभी कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई है और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ड्यूटियां भी लगा दी गई हैं। टैबलेट वितरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम रोहतक में आयोजित होगा। वहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल ऑनलाइन प्रणाली से कुरुक्षेत्र के सभी विद्यार्थियों को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टैबलेट सैमसंग ए 7 लाइट टी 225 मॉडल है, जिसका आकार 8.7 इंच व मूल्य 12400 रुपये प्रति टैबलेट होगा। जिसमें 2 जीबी डाटा प्रतिदिन फ्री दिया जाएगा। पीएएल सॉफ्टवेयर की भी सुविधा होगी। इस टैबलेट की एक वर्ष की गारंटी होगी। खराब होने पर कंपनी ठीक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed