फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sweat started releasing from heat, fans started running in homes, Kurukshetra

गर्मी से छूटने लगा पसीना, घरों में चलने लगे पंखे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
Sweat started releasing from heat, fans started running in homes, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुुरुक्षेत्र। आखिरकार वो मौसम आ गया है जब धूप में ज्यादा देर खड़े रहना मुश्किल हो चला है। गर्मी से राहत पाने के लिए घरों में पंखे चलने लगे हैं और तेज धूप से बचने के लिए लोग पेड़ों की छांव का सहारा लेने लगे हैं। वहीं गर्मी बढ़ते शुरू होते ही नारियल पानी की मांग भी बढ़ गई है। शहर में जगह-जगह 50-60 रुपये प्रति नारियल बेचा जा रहा है।
मार्च के शुरुआती 12 दिनों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है और एक हफ्ते में यह 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। अब सिर्फ रात के समय ही ठंड महसूस हो रही है। लोगों ने रजाई और कंबल पेटियों में रख दिए हैं। उधर सूर्यदेव ने भी सुबह साढ़े छह बजे ही दर्शन देकर अपनी किरणों में धरती का तापमान बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे तक तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और 12 बजे तक 31 डिग्री तक पहुंचने लगा है। मौसम विभाग अनुसार आगामी दिनों में तापमान लगातार बढ़ेगा। 18 मार्च तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। धीरे-धीरे गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेहत का रखें ख्याल : डॉ. आशीष
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्थित हेल्थ सेंटर के फिजिशियन डॉ. आशीष अनेजा का कहना है कि अब मौसम बहुत बदल चुका है। ऐसे में सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। खानपान पर ध्यान देें। पौष्टिक आहार लें, इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। पर्याप्त पानी पीना चाहिए। मौसमी फलों एवं सब्जियों का खाने में प्रयोग करना चाहिए। विटामिन सी वाले फल जैसे संतरा, नींबू ज्यादा लेना चाहिए क्योंकि यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed