फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Supporters met State President of Agrawal Conference, Vipin Goyal

Kurukshetra News: अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष विपिन गोयल से मिले समर्थक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Supporters met State President of Agrawal Conference, Vipin Goyal
कुरुक्षेत्र। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा, अग्रोहा विकास ट्रस्ट, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन एवं महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का विपिन गोयल को प्रदेशाध्यक्ष बनने पर बधाई दी।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के प्रधान एवं अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश संगठन सचिव मुनीष मित्तल ने बताया कि सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल द्वारा विपिन गोयल को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रदेश में अग्रवाल समाज में हर्ष की लहर है। विपिन गोयल लंबे समय से संगठन से जुड़कर विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। बैठक के दौरान अग्रवाल वैश्य समाज, अग्रोहा विकास ट्रस्ट, अग्रवाल संगठन एवं सम्मान योजना सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने विपिन को बधाई दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक गर्ग, श्रीकांत बंसल, अजय गुप्ता, प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला, संजीव गर्ग, विनोद गर्ग, नवीन गोयल, रमेश गर्ग, सुमित गर्ग और शुभम सिंगला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed