{"_id":"62cddbee4211fa71a12a1aa5","slug":"sun-and-sometimes-shade-clouds-gone-without-rain-kurukshetra-kurukshetra-news-knl114462616","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप तो कभी छांव, बिना बरसे चले गए बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप तो कभी छांव, बिना बरसे चले गए बादल
विज्ञापन
पैनोरमा एंव विज्ञान केंद्र में घूमते पर्यटक। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। मानसून सीजन को शुरू हुई दो सप्ताह हो चुके हैं। अब तक बादल ठीक से बरसे नहीं हैं। रोज आसमान में बादल छा रहे हैं, लेकिन हवा के वेग से बिना बरसे चले रहे हैं। मंगलवार को भी दिन में बादल छाए रहे। लोग उम्मीद लगाए थे कि शाम तक बारिश होगी, लेकिन कभी धूप तो कभी छांव के बीच बादल बरसे नहीं।
मानसून आने के बाद दो दिन बारिश जरूर हुई, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। इसके बाद बारिश नहीं हो रही है। वहीं मंगलवार को पूरा दिन मौसम सुहावना बना रहा। हवा ने गर्मी का बिल्कुल भी अहसास नहीं होने दिया। उधर मौसम विभाग द्वारा बारिश को लेकर जिले में दो दिन का येलो अलर्ट जारी किया है। संभावना जताई जा रही है कि दो दिन अच्छी बारिश होने वाली है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को बारिश होने की 60 प्रतिशत संभावना है। वहीं वीरवार को भी बारिश के 60 प्रतिशत चांस हैं, जिस कारण अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 27 डिग्री आने का अनुमान है। उसके बाद शुक्रवार को 50 प्रतिशत संभावना के साथ शनिवार को मौसम साफ रहेगा। रविवार को फिर से बारिश होने की 40 प्रतिशत संभावना है, जिससे तापमान फिर से नीचे आएगा। सोमवार और मंगलवार को भी 50 से 60 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। बारिश के चलते इन दिनों जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं जलभराव के कारण कई जगह परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।