फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Suman got the responsibility of district head in the new executive.

Kurukshetra News: नई कार्यकारिणी में सुमन को मिली जिला प्रधान की जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Suman got the responsibility of district head in the new executive.
कुरुक्षेत्र। भारतीय योग संस्थान के युधिष्ठिर जिले की नई कार्यकारिणी का गठन एक विशेष बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। इस बैठक में विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों का चयन हुआ। साथ ही जोन और केंद्र प्रमुखों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। भारतीय योग संस्थान के योगाश्रम में हरियाणा प्रांत के प्रधान ओमप्रकाश की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित हुई। नई कार्यकारिणी के गठन पर इस बैठक में सहमति बनी। युधिष्ठिर जिले की कार्यकारिणी का गठन ही बैठक का मुख्य एजेंडा था। नई कार्यकारिणी में सुमन तोमर को जिला प्रधान बनाया गया है। रेखा गोयल को जिला मंत्री और कृष्णा पांचाल को जिला संगठन मंत्री का पद मिला। डॉ. राजबीर कौल को जिला प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया है। डॉ. आर के पारीख, नंदलाल गर्ग और सोनिया को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। लक्ष्मण भार्गव को सदस्य और ए पी जैन को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

सेक्टर-7 के जोन प्रधान लाजपत गोयल और जोन मंत्री संतोष गुलाटी बने। सेक्टर-5 की जोन प्रधान रमेश और जोन मंत्री बरखा रानी को बनाया गया। विजया भारती, अंग्रेज सिंह, सत्येंद्र कुमार, श्वेता गोयल, उषा रोहिला, राजेश, उमा, प्रोमिला बत्रा और किरण को केंद्र प्रमुख की जिम्मेदारी मिली। सरला को भी केंद्र प्रमुख बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed