फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   subhash sudha family members corona report nigative

विधायक सुधा के परिजनों व निजी स्टाफ के 21 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
subhash sudha family members corona report nigative
मंगलवार को चार नये केस आने के साथ जिला में अब तक 129 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। वहीं, सुखद समाचार ये है कि विधायक सुभाष सुधा के क्लोज कांटेक्ट में जिन 21 लोगों का कोविड टेस्ट हुआ था, उन सभी रिपोर्ट निगेटिव है।
विज्ञापन

बता दें कि 27 जून को विधायक सुधा संक्रमण के चलते मेदांता अस्पताल गुरुग्राम रेफर किया गया था। वहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। विधायक की व्यस्ततम दिनचर्या के चलते उनके संपर्क में रोजाना घर और बाहर अनेक लोगों से मेलजोल होता है। वहीं विधायक के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने सबसे पहले उनके दायरे में परिवार के सदस्यों और निजी स्टाफ सहित कुल 21 लोगों का कोरोना टेस्ट 29 जून को कराया था। इसकी रिपोर्ट मंगलवार को आई, जिससे उनके परिवार और समर्थकों सहित शुभचिंतकों और हलके के लोगों ने राहत की सांस ली। माना जा रहा था कि अगर इनमें से भी कुछ लोग अगर पॉजिटिव होते तो स्थिति काफी गंभीर हो सकती थी। वहीं, सुधा के परिवार के सदस्यों के अनुसार विधायक की सेहत में काफी सुधार है और वे जल्द कुरुक्षेत्र लौटेंगे।
विज्ञापन

इधर, जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से 4 लोगों की कोरोना वायरस के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 2 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 103 मरीज ठीक हो चुके हैं और अब तक 129 कोरोना वायरस के सैंपल पॉजिटिव आ चुके हैं। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में अब तक 11457 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 11053 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने जारी किया जिले का हेल्थ बुलेटिन
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बुधवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि लाडवा के गांव खैरा से 25 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, यह व्यक्ति टीबी का मरीज है, इसकी कड़ी में 9 सैंपल लिए गए है। गांव ज्योतिसर से 61 वर्षीय महिला के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इस महिला को परिवार के सदस्य से ही संक्रमण हुआ है, इसकी कड़ी में 6 सैंपल लिए गए हैं।
कुरुक्षेत्र के शांतिनगर से 22 वर्षीय युवती के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इस युवती की हिस्ट्री दिल्ली की बताई गई है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र से 53 वर्षीय महिला के सैंपल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, इसी कड़ी में 12 सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सेक्टर 3 से 40 वर्षीय व्यक्ति और गांव टाटकी से 22 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
दिसंबर से अब तक विदेशों से 2571 लोग
सीएमओ ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक विदेशों से कुल 2571 लोग आए हैं, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवायजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके हैं और 147 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है तथा 75 को होटल में क्वारंटीन किया गया है।

उन्होंने कहा कि 9 लोगों को मुलाना मेडिकल कालेज, 15 मरीजों को हिरमी कोविड केयर सेंटर, मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में 1 और 1 व्यक्ति को घर में ही आईसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 11457 सैंपलों में 11053 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और 404 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इस जिले में अब तक 129 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 103 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 103 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 6 एक्टिव कस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed