फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Subhash Chand donated blood for the 48th time and Vijay Hamidpur for the 36th time.

Kurukshetra News: सुभाष चंद ने 48वीं व विजय हमीदपुर ने 36वीं बार किया रक्तदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 03:10 AM IST
विज्ञापन
Subhash Chand donated blood for the 48th time and Vijay Hamidpur for the 36th time.
कुरुक्षेत्र। महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष और महान सिख योद्धा हरि सिंह नलवा की पुण्यतिथि पर लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के रक्त केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित, डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा द्वारा यह 447वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर था,जिसमें समाजसेवी भारतेन्दु हरीश और अजय शर्मा मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे।
विज्ञापन

48 बार रक्तदान कर चुके रक्तदाता सुभाष चंद की अध्यक्षता में शिविर पूर्ण हुआ। रक्त संचरण अधिकारी डॉ. रमा के मार्गदर्शन में रक्त संग्रह किया गया। 156 बार रक्तदान और 72 बार प्लेटलेट दान कर चुके शिविर संयोजक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि आज का शिविर महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष और महान सिख योद्धा हरि सिंह नलवा को समर्पित है। शिविर में सुभाष चंद ने 48वीं बार, विजय हमीदपुर ने 36वीं बार रक्तदान किया। उनके साथ हीविपिन कुमार, वीर पाल, सुभाष चंद, तेजपाल, चरण सिंह, हरदीप सिंह, विजय कुमार, जयकुमार, विकास कुमार, जुल्फान, विनोद कुमार, कंवलजीत, संजू, दविन्द्र कुमार, सुल्तान सिंह, नरेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, हंसवीर, सुमित, राजीव, रोहित सहित अनेक युवाओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed