फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students will get knowledge through digital devices

Kurukshetra News: विद्यार्थियों को डिजिटल उपकरण से मिलेगा ज्ञान

Tue, 09 Apr 2024 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 09 Apr 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Students will get knowledge through digital devices
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मिशन बुनियाद के तहत पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब डिजिटल उपकरणों का भी लाभ मिलेगा, जिससे विद्यार्थी बदलती तकनीक से रूबरू हो सकेंगे। इसको लेकर शिक्षा निदेशालय ने जिला के पांच बुनियाद केंद्रों पर डिजिटल उपकरणों को उपलब्ध कराने को लेकर बजट जारी किया है। इन उपकरणों की खरीद जेईएम के माध्यम से स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के समन्वय से की जाएगी।
उपकरणों के लिए मिलने वाले बजट में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए मिशन बुनियाद केंद्रों में मिनी पीसी, यूपीएस विद बैटरी, कैमरें, वायरलेस माइक्रोफोन खरीद व इंस्टॉलेशन कॉस्ट काे शामिल किया गया है। इन उपकरणों का लाभ विद्यार्थियों को नई तकनीकों को सीखने के लिए मिलेगा और इससे विद्यार्थी उपकरणों को चलाने के तरीकों को भी जान सकेंगे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने बताया कि बुनियाद केंद्रों के लिए उपकरण खरीदने को लेकर 11 लाख 50 हजार 500 रुपए जारी किए गए हैं। जिले के पांचों बुनियाद केंद्रों के लिए डिजिटल उपकरण खरीदें जा सकेंगे, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा दी जा सकेंगी और उन्हें तकनीकी ज्ञान होगा। विभाग की ओर से समय-समय पर केंद्रों के लिए बजट जारी किया जाता है। इससे विद्यार्थियों को नई तकनीकी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगी लेवल तीन की परीक्षा : डॉ. तरसेम
जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि मिशन बुनियाद लेवल-तीन की परीक्षा नौ अप्रैल को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में होगी। इसी के साथ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भी आयोजन होगा, जिसमें जिलेभर के पांच केंद्रों के चयनित विद्यार्थी और उनके अभिभावक हिस्सा लेंगे। बुनियाद-तीन के लिए प्रत्येक केंद्र से 50 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाना है। इसमें चयनित विद्यार्थियों को दाखिला निशुल्क दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed