फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students were made to take an oath against drug abuse

Kurukshetra News: विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ दिलवाई शपथ

Fri, 22 Aug 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 22 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Students were made to take an oath against drug abuse
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में यूनिट द्वारा नशा मुक्ति अभियान को संबो​धि​ति करत
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में एनएसएस यूनिट की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान और कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर ने विद्यार्थियों को जागरूक किया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि नशा एक ऐसी सामाजिक बुराई है, जो न केवल व्यक्ति का जीवन बर्बाद करती है बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इससे बचने का संदेश देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की नशे से संबंधित गतिविधि दिखाई देती है तो तुरंत कुलपति कार्यालय में शिकायत करें, उस पर तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही देश का भविष्य है और यह तभी संभव है जब वे स्वस्थ, जागरूक और सकारात्मक जीवन जीएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed