फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students took the exam under tight security

Kurukshetra News: कड़ी सुरक्षा में विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Students took the exam under tight security
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए जिले में 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें तीस हजार के करीब विद्यार्थी कड़ी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच परीक्षा दे रहे हैं। इन परीक्षा केंद्रों में पांच परीक्षा केंद्र ओपन बोर्ड और रीअपीयर की परीक्षाओं के लिए बनाए गए हैं। जहां परीक्षा में पहुंचने पर स्कूल के कर्मचारियों ने विद्यार्थियों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की तो वहीं परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। परीक्षा केंद्रों के आस-पास धारा 144 भी लागू की गई हैं।
विज्ञापन

परीक्षा देने के लिए आए लोगों के कारण परीक्षा केंद्रों पर भीड़-भाड़ का माहौल देखने को मिला। परीक्षा देने आए कुछ विद्यार्थी परीक्षा केंद्र को ढूंढते हुए नजर आए। यह परीक्षा 12:30 मिनट से शुरू होकर 3:30 मिनट तक चली। परीक्षा में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचने के निर्देश जारी किए गए थे। बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 28 मार्च तक चलेंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 25 मार्च तक चलेंगी। वहीं डीएलएड पहले और दूसरे वर्ष की परीक्षाएं 27 फरवरी से 24 मार्च तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed