फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students tied the knot with cultural performances, Kurukshetra

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Students tied the knot with cultural performances, Kurukshetra
केयू ऑडोटोरियम में पंजाबी भांगड़ा की प्रस्तुति देते प्रतिभागी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी की ओर से आयोजित एक्सल्सियर-2022 का शुक्रवार को समापन ऑडिटोरियम में हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समा बांधा। भांगड़ा, फैशन शो और स्टार इवनिंग का सभी ने खूब लुत्फ उठाया। विद्यार्थियों द्वारा पंजाबी गीत मेरी उडदी वेख फुलकारी कणका दा रंग उडिया... पर दी गई प्रस्तुति ने वहां मौजूद सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एकल एवं सामूहिक नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। फैशन शो खास आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने 90 के दशक से वर्तमान तक के पहनावे को प्रदर्शित कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। एक्सेल्सियर कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अजय जांगड़ा व डॉ. पूनम डबास ने बताया कि शुक्रवार को कार्यक्रम की शुरुआत एकल गायन के माध्यम से हुई।
विज्ञापन

समापन अवसर पर मुख्यातिथि कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि एकेडमिक के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों से विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास होता है। यूआईईटी संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने कहा कि संस्थान के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ कला एवं संगीत में भी निपुण हैं। प्रो. ढींगरा ने बताया कि संस्थान के विद्यार्थियों ने 21 तकनीकी प्रतिस्पर्धा के साथ कला, संगीत की छह विधाओं में तथा साहित्य से संबंधित तीन विधाओं में प्रतिभागिता कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शित किया है। कुलसचिव डॉ. शर्मा, डॉ. सुमिता शर्मा व प्रो. सुनील ढींगरा ने विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में इन विद्यार्थियों ने मारी बाजी
आर्ट एंड क्राफ्ट में सचिन ने प्रथम व चेतन ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में वैभव ने प्रथम व तनुज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कविता में ललित प्रथम, वैभव दूसरे स्थान पर रहे। पेंटिंग में ऋषभ ने प्रथम व हिमांशु ने दूसरा, फोटोग्राफी में सुरभि ने प्रथम तथा मिलन ने दूसरे स्थान पाया। वॉल पेंटिंग में टीम रंगीन प्रथम व फाउनटेरिंग ड्रीम टीम दूसरे स्थान पर रही। एकल नृत्य में छात्रा मिली ने प्रथम व रितिका ने दूसरे स्थान प्राप्त किया।

पंजाबी गायक सोनू बाजवा ने दी दमदार प्रस्तुति
स्टार इवनिंग में हरियाणवी व पंजाबी गायक सोनू बाजवा ने अपनी आवाज से समा बांधा। उनके साथ हरियाणवी मस्त मलंग स्टार गीता सिंह व पूर्णिमा सुकांत ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

  फैशन शो में हिस्सा लेते युवा।  संवाद

फैशन शो में हिस्सा लेते युवा। संवाद- फोटो : Kurukshetra

एकल नृत्य की प्रस्तुति देती प्रतिभागी।  संवाद

एकल नृत्य की प्रस्तुति देती प्रतिभागी। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed