फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students, teachers visited Dharmanagari, Kurukshetra

विद्यार्थियों, शिक्षकों ने किया धर्मनगरी का भ्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Students, teachers visited Dharmanagari, Kurukshetra
पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र का भ्रमण करने के लिए पहुंचा दल। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शिक्षा विभाग की ओर से मेधावी बच्चों के लिए आयोजित शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत अब तक प्रदेश के 13 जिलों के विद्यार्थियों ने धर्मनगरी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। बाकी नौ जिलों से विद्यार्थी एक से नौ सितंबर तक कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। प्रत्येक जिले से 100 मेधावी छात्र व दस अध्यापकों का दल कुरुक्षेत्र पहुंच रहा है। अब तक लगभग 1500 छात्र व अध्यापक कुरुक्षेत्र दर्शन कर चुके हैं।
समग्र शिक्षा के जिला परियोजना समन्वयक विनोद कौशिक ने कहा कि कुरुक्षेत्र संस्कृति का एक प्रमुख केंद्र है और देशभर में हरियाणा की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। ऐसे में विद्यार्थियों का कुरुक्षेत्र भ्रमण के अनुभव रोमांचक रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकतर विद्यार्थी यहां से रवाना होने से पूर्व अपनी फ़ीडबैक एक फार्म में भर कर देते हैं और अपने अनुभव सांझा करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा मेधावी छात्रों के भ्रमण का यह कार्यक्रम चलाया गया है, जिसके तहत बच्चों को अमृतसर, रेल कोच फैक्टरी कपूरथला व कुरुक्षेत्र घूमने का अवसर मिला है। शिक्षा निदेशालय का यह महत्वाकांक्षी कार्यक्रम 16 अगस्त को शुरू हुआ था जो 9 सितंबर तक भ्रमण चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बच्चे पनोरोमा व विज्ञान संग्रहालय में दर्शाए गए व्यवहारिक प्रयोगों से बहुत कुछ सीख पा रहे हैं। उन्हें यह बहुत प्रभावित कर रहा है। कुरुक्षेत्र भ्रमण को आ रहे विद्यार्थियों के बीच संस्कृति के साक्षात दर्शन करवाता धरोहर संग्रहालय भी आकर्षक का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बुधवार को जींद जिला के विद्यार्थियों का दल भ्रमण उपरांत रवाना हुआ तो रोहतक जिले का दल धर्मनगरी पहुंचा।

समग्र शिक्षा के एपीसी संजय कौशिक ने बताया कि हर दिन एक जिलेके 100 विद्यार्थियों व 10 अध्यापकों दल कुरुक्षेत्र पहुंच रहा है और विद्यार्थी को धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों का दर्शन कर रहे हैं। झज्जर जिला एक सितंबर को, भिवानी जिला दो सितंबर को, चरखी दादरी जिला तीन सितंबर को, रेवाड़ी जिला चार सितंबर को धर्मनगरी का भ्रमण करेगा। महेंद्रगढ़ के विद्यार्थियों का दल पांच को, फरीदाबाद जिला छह को, पलवल जिला सात को व मेवात जिला आठ सितंबर को भ्रमण को धर्मनगरी आएगा। नौ सितंबर को गुरुग्राम जिला के मेधावी विद्यार्थियों का दल पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed