फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students Protest in Kurukshetra University

Kurukshetra: मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी, वीसी दफ्तर के सामने नारेबाजी

Tue, 11 Oct 2022 02:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 11 Oct 2022 02:33 PM IST
सार

तीन दिन पहले भी छात्र-छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था और एक ज्ञापन कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को सौंपा था।

विज्ञापन
Students Protest in Kurukshetra University
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अपनी मांगों को लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं मंगलवार को सड़कों पर उतर आए। छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। सुबह विश्वविद्यालय पहुंचते ही छात्र-छात्राएं वीसी कार्यालय के समक्ष एकत्रित होने शुरू हो गए थे। करीब साढ़े दस बजे तक कक्षाएं छोड़कर सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी वहां जुट गए। 

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने हॉस्टल में सुविधाएं बढ़ाने, मैस चार्ज कम करने, विभिन्न कोर्स के लिए बढ़ाई गई फीसें वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी ने विश्वविद्यालय में रोष मार्च भी निकाला। 
विज्ञापन


तीन दिन पहले भी छात्र-छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था और एक ज्ञापन कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को सौंपा था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि उनकी मांगों को गंभीरता से न लिया गया तो वे कड़ा आंदोलन चलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed