फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students preparing for Foundation Level 2 along with annual exams

Kurukshetra News: वार्षिक परीक्षाओं के साथ बुनियाद लेवल 2 की तैयारी में जुटे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Students preparing for Foundation Level 2 along with annual exams
कुरुक्षेत्र। मिशन बुनियाद के अंतर्गत आयोजित होने वाली बुनियाद लेवल 2 परीक्षा के लिए जिले के चयनित विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है। वार्षिक परीक्षाओं के साथ-साथ विद्यार्थी अब बुनियाद 2 की परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


जिला विज्ञान विशेषज्ञ व कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि जिले से बुनियाद लेवल 1 की परीक्षा में 3516 विद्यार्थियों ने भाग लिया था जिनमें से 1175 विद्यार्थियों का चयन बुनियाद लेवल 2 की परीक्षा के लिए किया गया है। यह परीक्षा 30 जनवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा विषयपूरक होगी जिसमें कुल 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 75 अंकों की होगी और समय दोपहर 1:30 बजे से 2:45 बजे तक निर्धारित है। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

लेवल 2 में भी सफलता प्राप्त करने की उम्मीद
चयनित छात्र मोहित ने बताया कि वह रोजाना स्कूल के बाद अतिरिक्त समय पढ़ाई को दे रहा है। बुनियाद जैसी योजना से हमारे सपनों को नई दिशा मिलेगी। विषय अनुसार पढ़ाई कर रहा हूं, उम्मीद लेवल 2 में भी सफलता प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाठ्यक्रम को दोहरा रही हूं
छात्रा आरती ने बताया कि वार्षिक परीक्षाओं के साथ बुनियाद की तैयारी करना चुनौतीपूर्ण है लेकिन शिक्षकों का मार्गदर्शन आत्मविश्वास बढ़ा रहा है। लेवल-1 में भी अच्छी तैयारी थी और अब पाठ्यक्रम को दोहरा रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed