फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students gave Super-100 exam with enthusiasm

कुरुक्षेत्र: विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ दी सुपर-100 की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Students gave Super-100 exam with enthusiasm
Students gave Super-100 exam with enthusiasm - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर 1373 विद्यार्थियों में से 1240 ने मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा दी। जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि सुपर-100 की परीक्षा के लिए राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिहोवा, लाडवा एवं शाहाबाद में केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में कक्षा 10वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। छात्र-छात्राएं 12 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए तथा परीक्षा निर्धारित समय मध्याह्न एक से तीन बजे तक संपन्न हुई।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह मलिक ने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया तथा विद्यालय प्राचार्य एवं स्टाफ सदस्यों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र का निरीक्षण किया। डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि सभी सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आब्जर्वर नियुक्त किए गए थे ताकि परीक्षा का क्रियान्वयन व संचालन सुचारू ढंग से हो सके।
विज्ञापन

डॉ. कौशिक ने बताया कि सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में 504 में से 468 विद्यार्थियों, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा में 230 में से 185, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद में 380 में से 356 तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिहोवा में 259 में से 231 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा में चयनित विद्यार्थी लेवल-2 की परीक्षा में भाग लेंगे जोकि परिणाम घोषित होने के बाद आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह मलिक ने बताया कि सुपर-100 कार्यक्रम प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें ग्रामीण परिवेश में पढ़ रहे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों जैसे आईआईटी, नीट, एनडीए इत्यादि के लिए मुफ्त में कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी ताकि ग्रामीण परिवेश में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने के अवसर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed