फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students from Bihar, UP and Rajasthan put their lives on hold at the Haryanvi fashion show.

Kurukshetra News: हरियाणवी फैशन शो में बिहार, यूपी व राजस्थान के छात्रों ने फूंकी जान

Thu, 30 Oct 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 30 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Students from Bihar, UP and Rajasthan put their lives on hold at the Haryanvi fashion show.
कुरुक्षेत्र। प्रस्तुति देने के बाद जानकारी देती मौलाना की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रत्नावली राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समारोह के दूसरे दिन आयोजित हरियाणवी फैशन शो ने हरियाणा की समृद्ध परंपराओं और लोक संस्कृति की जीवंत झलक पेश की। इस अनूठे आयोजन में बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के छात्रों ने अपनी रचनात्मकता का जौहर दिखाया। बिहार की छात्रा ने पारंपरिक परिधानों का डिजाइन किया, जबकि यूपी व राजस्थान के विद्यार्थियों ने रैंप वॉक के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। परिधानों में हरियाणवी परंपरा के साथ-साथ देशभक्ति का पुट विशेष रूप से उभरकर सामने आया, जो युवा पीढ़ी में सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने का संदेश देता है।
विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से आयोजित इस शो में हरियाणा के लोक परिधानों को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया। लुप्त होती परंपराओं को संरक्षित रखने के उद्देश्य से रैंप पर धोती, खंडका, घाघरा, कंठी, चोली, बोरला जैसे पारंपरिक वेशभूषा एवं आभूषणों को समकालीन टच के साथ प्रस्तुत किया गया। प्रतिभागियों ने हरियाणा की लोक संस्कृति की जीवंत झलक दिखाई। यह आयोजन केवल फैशन का प्रदर्शन नहीं, बल्कि हरियाणा की मिट्टी, मेहनत और अस्मिता का उत्सव बनकर उभरा।
विज्ञापन

चार साल से हरियाणा में हूं, संस्कृति जानने की जिज्ञासा : सृष्टि

एमएमडीयू में लॉ की पढ़ाई कर रही बिहार की छात्रा सृष्टि ने बताया कि पढ़ाई के सिलसिले में वह चार वर्षों से हरियाणा में हैं। यहां की संस्कृति जानने की उनकी जिज्ञासा ने उन्हें प्रेरित किया। गूगल और अध्यापकों की मदद से उन्होंने हरियाणवी परिधानों की बारीकियों को अपनाया और धोती-खंडका जैसे डिजाइनों में नई जान फूंकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिधान में हरियाणा के किसानी की झलक : वर्णित

एमएमडीयू मुलाना के छात्र वर्णित ने कहा कि उनके डिजाइन किए परिधान में हरियाणा के किसानों की दिनचर्या झलकती है। किसान फटे हाल कपड़ों में धोती पहने हुए कस्सी के साथ किसानी जीवन की मेहनत को दर्शाया गया है।
हरियाणा व राजस्थान की महिलाओं का परिधान मिलता-जुलता : अनुसिका

जयपुर की छात्रा अनुसिका ने बताया कि राजस्थान और हरियाणा की महिलाओं के परिधान में समानता होने से उन्हें चोली-बोरला जैसे पारंपरिक डिजाइनों को समझने में कोई कठिनाई नहीं हुई।
देशभक्ति से लबरेज रहा परिधान : गोविंदा

गोविंदा ने कहा कि उनकी प्रस्तुति में हाथ में तिरंगा थामकर रैंप वॉक किया। हरियाणा की रगों में देशप्रेम की धारा बहती है, इसलिए धोती-खंडका के साथ यह अनुभव सबसे अलग रहा।

कुरुक्षेत्र। प्रस्तुति देने के बाद जानकारी देती मौलाना की टीम। संवाद

कुरुक्षेत्र। प्रस्तुति देने के बाद जानकारी देती मौलाना की टीम। संवाद

कुरुक्षेत्र। प्रस्तुति देने के बाद जानकारी देती मौलाना की टीम। संवाद

कुरुक्षेत्र। प्रस्तुति देने के बाद जानकारी देती मौलाना की टीम। संवाद

कुरुक्षेत्र। प्रस्तुति देने के बाद जानकारी देती मौलाना की टीम। संवाद

कुरुक्षेत्र। प्रस्तुति देने के बाद जानकारी देती मौलाना की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed