फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students celebrated happiness by distributing sweets in school

विद्यार्थियों ने स्कूल में मिठाई बांटकर मनाई खुशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Students celebrated happiness by distributing sweets in school
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा गत दिवस 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों में खुशी की लहर है। मंगलवार को विद्यार्थियों ने अपने-अपने स्कूल पहुंच अपने गुरुजनों को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और आशीर्वाद प्राप्त किया। शहर के आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 51 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। विज्ञान संकाय में अभय ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए, शिवम तथा सिद्धार्थ ने 97 प्रतिशत और टेक चंद ने 93 प्रतिशत अंक हासिल किए। कॉमर्स में अंजलि ने 95.20 प्रतिशत, कृष्ण मुरारी ने 92 प्रतिशत, आदित्य शर्मा ने 91.4 प्रतिशत और कला संकाय में गणेश ने 93 प्रतिशत, विशाल ने 91.8 प्रतिशत और सिल्की ने 90.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। इनके अलावा 51 विद्यार्थियों ने 80 से अधिक अंक हासिल किए। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान राजकुमार, प्रबंधक जय कृष्ण शर्मा, सचिव नरेश कुमार गुप्ता और प्रधानाचार्य बलदेव राज सैनी ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुकेश धीमान, तन्वी जोशी, जय गोपाल शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 12वीं कक्षा में 42 विद्यार्थियों ने बोर्ड की परीक्षा दी, जिसमें मुस्कान, मनप्रीत, हरमनदीप ने 98 प्रतिशत अंक, सुखप्रीत और शुभम ने 96 प्रतिशत , आर्यन ने 95 प्रतिशत, अंजू , सन्मीत, श्वेता और दीक्षा ने 94 प्रतिशत, जाह्नवी और अभय ने 93 प्रतिशत अंक हासिल किए। इनके अलावा 13 विद्यार्थियों ने 90 से 93 प्रतिशत, 13 विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत तथा 4 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। स्कूल के निदेशक ईश्वर सिंह ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि छात्रों को अपने जीवन में एक लक्ष्य का निर्धारण करना चाहिए और अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर रहना चाहिए, तभी वे अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से गत वर्ष स्कूल द्वारा ऑनलाइन माध्यम से ही पढ़ाई को जारी रखा गया था तथा कोरोना महामारी की वजह से ही इस साल 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी। सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार 12वीं कक्षा के सभी छात्रों का रिजल्ट बोर्ड ने स्कूल द्वारा भेजे गए 10वीं कक्षा के 30 अंक, 11वीं 10 प्रतिशत तथा 12वीं कक्षा के 60 प्रतिशत अंक (आंतरिक मूल्यांकन तथा प्रायोगिक परीक्षाओं) के आधार पर तैयार किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रेखा देवी ने कहा कि सभी छात्र अपनी पढ़ाई में गंभीरता से ध्यान लगा कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानाचार्या गीता शर्मा ने सभी छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए छात्रों को अपने जीवन में एक लक्ष्य का निर्धारण करने और अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने को कहा।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीरा के कक्षा 12वीं के सभी 47 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है। विद्यालय प्राचार्य वीना गुप्ता ने बताया कि इस शैक्षणिक सत्र में विज्ञान संकाय में 14, वाणिज्य संकाय में एक तथा कला संकाय में कुल 32 विद्यार्थी पंजीकृत थे। विद्यालय की छात्रा मीना शर्मा ने 469 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अंकुश व खुशी ने 468 अंक लेकर द्वितीय स्थान तथा आरती व अंकुश ने 466 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्राचार्य वीना गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। परीक्षा प्रभारी डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि विद्यालय के 15 विद्यार्थियों मीना, आरती, सोनिया, सुमन, आरती, अंकुश, खुशी, काजल, हिमांशी,खुशबू, नमन, अंकुश, श्वेता, तनु, अतुल ने 90 प्रतिशत तथा मुस्कान, अक्षित, मनोज, हिनतेश,शबनम, शालू, कोमल, श्वेता, आदित्य ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के इतिहास प्राध्यापक डॉ. महावीर, बंसीलाल, अशोक, डॉ. सविता, संजीव परुथी, इंदु भाटिया, रेणु बाला,पूनम राणा, डॉ. गुरचरण, सुभाष, अनिल, ओमदत्त शर्मा, रघबीर शास्त्री एवं राजकुमार ने विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम की खुशी व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed