फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Student attacked while returning from school, case registered

Kurukshetra News: स्कूल से लौटते समय छात्र पर हमला, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Student attacked while returning from school, case registered

विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे तीन छात्रों में से एक पर कुछ अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। छात्र ने किसी तरह उनसे बचते हुए भागकर अपनी जान बचाई। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।



शुक्रवार को पुलिस में शिकायत देते हुए कतलाहेरी गांव के रहने वाले परमांशु शर्मा ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह साढ़े 11 बजे के करीब चढूनी जाटान स्थित अपने स्कूल की छुट्टी होने पर दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर अपने गांव की ओर जा रहा था। उसी समय स्कूल से निकलते ही तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी मोटरसाइकिल के आगे बिना नंबर प्लेट की कार अड़ा दी और गाली-गलौज करने लगे और शिकायतकर्ता के साथ मारपीट करने लगे। वह उस पर जानलेवा हमला कर किया गया। जिससे छात्र को काफी चोट आईं।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।




बैंक के बाहर से एक्टिवा चोरी



कुरुक्षेत्र। मोहन नगर स्थित ग्रामीण बैंक में आए युवक की एक्टिवा चोरी हो गई। युवक बैंक में अपने काम को खत्म कर 20 मिनट बाद बाहर आया तो उसे एक्टिवा गायब मिलीं। मोहन नगर निवासी गौरव कवातरा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा एक्टिवा खोजने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed