फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Struggle in two side person of the 3 Kanal Land

तीन कनाल जमीन के लिए गांव चिब्बा के दो पक्षों में चलीं तलवारें, आठ घायल, एक की तबीयत बिगड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Struggle in two side person of the  3 Kanal Land
Struggle in two side person of the 3 Kanal Land - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। जमीन के विवाद को लेकर चिबा गांव के दो पक्षों के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश रविवार को गहरा गई। परिणाम स्वरूप पहले दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी हुई, मामला शांति होने के बजाय बढ़ता चला गया। फिर क्या था देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तलवार से भी हमला किया। हमले में दोनों पक्षों के आठ लोग जख्मी हो गए हैं। सभी घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया गया कि दोनों पक्षों में तीन कनाल जमीन को लेकर पिछले कई वर्षों से विवाद चला हुआ है। रविवार को सुबह करीब नौ बजे झांसा रोड स्थित खेतों में सिंचाई करते वक्त गुरदीप सिंह और सुखचैन वैडच गुट के बीच जमकर खूनी संघर्ष चला, जिसमें गुरदीप सिंह (60), उसके पुत्र गुरबक्श (30) और भतीजे यागवेंद्र सिंह (40) व दूसरे गुट के सुखदेव सिंह, उसके पुत्र विक्रमजीत सिंह, जरनैल सिंह उसके पुत्र गुरप्रताप और गुरप्रीत सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। उक्त घायलों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में दाखिल कर लिया है। वहीं गुरबख्श की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। हालांकि इस संदर्भ में समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन

पहले पक्ष के लोगों का ये कहना
गुरप्रीत सिंह ने बताया कि धान की कटाई करने के बाद उन्होंने शनिवार रात को खेत की जुताई की थी, जिसके बाद रविवार सुबह वे उनके खेत में पानी दे रहे थे। इसी बीच दूसरे गुट के करीब आठ लोगों ने आए और उन पर तलवारों से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें सुखदेव सिंह, विक्रमजीत सिंह, जरनैल सिंह, गुरप्रताप और वे खुद गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्होंने कहा कि जिस जमीन को लेकर उनका विवाद हुआ है वह जमीन उनकी है। पिछले कई वर्षों से उस जमीन पर खेती कर रहे हैं। कहा कि उन्होंने पुरानी रंजिश के चलते उन पर जानलेवा हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के लोगों का ये कहना
दूसरे गुट के गुरदीप सिंह ने बताया कि जिस जमीन को लेकर यह विवाद हुआ वह जमीन उनकी है। दूसरे गुट के लोगों ने पहले तो रात को जबरदस्ती उसके खेत की जुताई की और फिर सुबह उसके खेत में पानी चला दिया। जब उसका विरोध किया तो उन्होंने उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें उसके भतीजे यागवेंद्र सिंह व उसका पुत्र गुरबख्श गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने उसके पुत्र गुरबख्श को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जिसकी हालत स्थिर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि उक्त विवादित जमीन का मामला पिछले करीब 10-12 वर्षों से कोर्ट में चला हुआ था। गत दो माह पहले ही दोनों पक्षों का कोर्ट में समझौता हुआ था। उस दौरान न्यायाधीश ने मामले की जांच कराने के आदेश दिए थे, लेकिन दूसरी पार्टी ने कोई जांच नहीं कराई।
पुलिस घायलों के ब्यान दर्ज कर रही मामले की जांच: जांच अधिकारी
दोनों गुटों में तीन कनाल जमीन को लेकर आपसी झगड़ा हुआ है, जिसमें दोनों गुटों के कई लोगों को चोटें आई हैं। इनमें से एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस ने घायलों के ब्यान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

-रामपाल सिंह, जांच अधिकारी

Struggle in two side person of the  3 Kanal Land

Struggle in two side person of the 3 Kanal Land- फोटो : Kurukshetra

Struggle in two side person of the  3 Kanal Land

Struggle in two side person of the 3 Kanal Land- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed