{"_id":"582caf3a4f1c1b59368fff21","slug":"strike-out-on-private-doctors-opd-laid-off-up-to-4-hours-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर उतरे निजी डॉक्टर, 4 घंटे तक बंद रखी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर उतरे निजी डॉक्टर, 4 घंटे तक बंद रखी ओपीडी
Thu, 17 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Thu, 17 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल पर उतरे निजी डॉक्टर, 4 घंटे तक बंद रखी ओपीडी
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
अपनी मांगों एवं समस्याओं को लेकर बुधवार को जिले भर के निजी डॉक्टर हड़ताल पर उतर आए। उन्होंने जहां चार घंटे तक ओपीडी बंद रखी वहीं जमकर रोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी भेजा। ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर जिले भर के निजी डॉक्टरों ने हड़ताल को सफल बनाते हुए सुबह 9 बजे से ही ओपीडी बंद कर दी और दोपहर बाद एक बजे तक बंद रखी। सुबह ही डॉक्टर जिला एसोसिएशन के बैनर तले जिला सचिवालय में एसोसिएशन के प्रधान डॉ एसके मेहता के नेतृत्व में एकत्रित हुए और धरना देकर व नारेबाजी करते हुए सरकार की नीतियों को लेकर कड़ा रोष व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त धर्मवीर सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने मांग करते हुए कहा कि निजी अस्पताल किसी भी तरह से सुरक्षित नहीं है और हर रोज उन्हें संबंधित डॉक्टर की गलती न होने के बावजूद निशाना बनाया जाता है। जिससे डॉक्टरों में असुरक्षा बनी हुई है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मांग की कि पीएनडीटी एक्ट का निजी अस्पतालों पर अनावश्यक दबाव न डाला जाए। अनेकों डॉक्टरों को इस कानून की आड़ में फंसाया जा रहा है। इस नियम में संशोधन किया जाए। सरकार द्वारा लाया जा रहा एनएमसी बिल वापस लिया जाए। इस अवसर पर डॉ केदार, डॉ आनंद, डॉ अजय अग्रवाल, डॉ लोकेंद्र गोयल, डॉ बीपी विर्क, डॉ सुभाष गर्ग, डॉ पवन कुमार सहित अन्य डॉक्टर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।