फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   street constrution stopped, resident out of control

गली निर्माण रुकने पर भड़के लोग

Wed, 03 Feb 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Wed, 03 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
street constrution stopped, resident out of control
शहर के कीर्ति नगर में गली का निर्माण कार्य रोके जाने से लोग भड़क उठे। उन्होंने निर्माण रोकने के लिए थानेसर के भाजपा विधायक सुभाष सुधा द्वारा दबाव बनाने का आरोप लगाया है। वहीं इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा का कहना है कि अब यह मामला मुख्यमंत्री दरबार में ले जाने का इनेलो नेताओं ने मन बना लिया है।
विज्ञापन


कालोनी वासी समाज सेविका कलावती ने आरोप लगाया कि इनेलो के राज्यसभा सदस्य रामकुमार कश्यप द्वारा दी गई ढाई लाख रुपये की ग्रांट से कीर्ति नगर में रुहानी सत्संग वाली गली का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। मगर यह कार्य प्रशासन द्वारा रोक दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी गली में अधिकतर इनेलो कार्यकर्ता रहते हैं, जिसके चलते ही यह कार्य विधायक सुभाष सुधा द्वारा रोका गया है।  विधायक द्वारा इनेलो कार्यकर्ताओं पर भाजपा में शामिल होने तक का दबाव दिया जा रहा है और कहा जा रहा है कि उनके भाजपा में शामिल होने पर ही इस गली का निर्माण हो पाएगा। इसी कारण ही बुधवार को कालोनी के लोग रोष जाहिर करने के लिए मजबूर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालोनी वासी सुनीता ने बताया कि बरसात के सीजन में कीर्ति नगर की इसी गली में सबसे ज्यादा पानी भरता है, जिसकी निकासी भी नहीं होती। इससे बीमारी फैलने का अंदेशा बना रहता है।

समाज सेवक रधुबीर गर्ग ने बताया कि यदि यह गली का कार्य जल्द नहीं शुरू हुआ तो वे कालोनी वासियों के साथ मिलकर डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। जरुरत पड़ी तो वे सीएम से भी मिलेंगे। तारों देवी, दिलबाग सिंह ,सोहन सिंह, दिना देवी, दुर्गा देवी ने भी विधायक पर काम रोकने का आरोप लगाया है।

वीरवार से शुरू होगा गली का कार्य : ईओ
नगर परिषद के ईओ एमएस जगत ने बताया कि गली की ग्रांट राज्यसभा के सदस्य रामकुमार कश्यप द्वारा जारी की गई थी। गली का कार्य वीरवार से शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा जो कालोनी वासियों ने आरोप लगाए है वे सभी निराधार हैं।


अफवाह फैला रहे लोग : सुभाष सुधा
आने वाले समय में नगरपरिषद के चुनाव हैं इसलिए लोग अफवाह फैला रहे हैं। विकास के कार्यों को कभी भी रोका नहीं जाता है। गली निर्माण रोकने की जो अफवाह फैलाई जा रही है यह सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed