फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   State's first jail petrol pump started, Kurukshetra

सूबे का पहला जेल पेट्रोल पंप शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
State's first jail petrol pump started, Kurukshetra
पेट्रोल पंप का शुभारंभ करते जेल एवं बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला। - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की जेल में हरियाणा का पहला पेट्रोल, डीजल एवं सीएनजी पंप स्थापित किया गया है, जिसका मंगलवार को जेल एवं बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने उद्घाटन किया। इतना ही नहीं रणजीत चौटाला अपनी गाड़ी में 26 लीटर डीजल डलवा कर पहले और जेल महानिदेशक मोहम्मद अकील अपनी सरकारी गाड़ी में 14.49 लीटर पेट्रोल डलवाकर पंप के दूसरे ग्राहक बने। इस पंप पर जेल के बंदी काम करेंगे।
इंडियन ऑयल कारपोरेशन और जेल विभाग हरियाणा के तत्वावधान में स्थापित किए गए प्रदेश के पहले पेट्रोल पंप पर आईओसी की तरफ से करीब 2 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। जेल एवं बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला सरकार की तरफ से इस पेट्रोल पंप को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लगाया गया है। इस पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद प्रदेश की 10 अन्य जेलों में पेट्रोल पंप स्थापित कर दिए जाएंगें। इन पेट्रोल पंप से होने वाली आय को जेल के प्रीजन फंड में जमा करवाया जाएगा और इस राशि से जेल के बंदियों को सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह आईओसी कंपनी जेल प्रशासन को 51 हजार रुपये लीज की राशि प्रतिमाह देगी। जेल प्रशासन की ओर से तेल का पैसा दिया जाएगा और इस पंप को जेल के अच्छे व्यवहार करने वाले बंदियों की ओर से संचालित किया जाएगा। पंप को बंदियों द्वारा सुबह 7 बजे से लेकर सायं 7 बजे तक चलाया जाएगा । यह पंप एक अच्छी लोकेशन पर है और संभावना है कि आगामी छह माह में 10 लाख रुपये की आय अर्जित करनी शुरू कर देगा। इस राशि को जेल के वेलफेयर फंड में जमा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानिदेशक मोहम्मद अकील ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से जेल के बंदियों को फायदा होगा, अच्छे आचरण वाले बंदियों को पेट्रोल पंप पर नियुक्त किया जाएगा। जब यह बंदी सांय के समय में जेल में जाएंगे तो अपने अनुभवों को दूसरे बंदियों के साथ साझा करेंगे। इससे दूसरे बंदियों को अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा भी मिलेगी। इस मौके पर विधायक सुभाष सुधा, कृष्ण कुमार बेदी, जेल आईजी जगजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला, जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत, श्याम वोहरा, संजय कुमार सिन्हा, लेखराज मीना, पूर्व विधायक जोगी राम, जेल उपाधीक्षक शिवेंद्र पाल सिंह, नरेंद्र घराड़सी, खरैती लाल सिंगला, लखविंद्र पाल, बलवान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed