फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   State government will build Ahilyabai Holkar Museum on two acres: Chief Minister

प्रदेश सरकार दो एकड़ में बनाएगी अहिल्याबाई होल्कर संग्रहालय : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
State government will build Ahilyabai Holkar Museum on two acres: Chief Minister
कुरुक्षेत्र। मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर प्रदेश सरकार की ओर से दो एकड़ भूमि पर संग्रहालय का निर्माण कराया जाएगा ताकि युवा पीढ़ी उनके जीवन और कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त कर प्रेरित हो सके। वहीं पाल गडरिया समाज की सहमति से किसी एक गांव या शहर में उनके नाम से प्रवेश द्वार का निर्माण करवाया जाएगा। ये एलान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया। वे शनिवार को पिपली अनाज मंडी में मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। ऐसे में हमें लोकमाता अहिल्याबाई के पदचिह्नों पर चलना होगा और उनकी तरह न्याय देना होगा, विकास करना होगा और संस्कृति को सहेजना होगा। इस दिन हम सब मिलकर संकल्प लें कि हम समाज की सेवा करेंगे और बेटियों को शिक्षा और समान अधिकार देंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पाल गडरिया समाज धर्मशाला कुरुक्षेत्र को अपने स्वैच्छिक कोष से 31 लाख रुपये की राशि देने की भी घोषणा की। वहीं उन्होंने कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, महिपाल ढांडा, रणबीर गंगावा, श्याम सिंह राणा, सांसद नवीन जिंदल और राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा की ओर से भी 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन






संत महापुरुष अमूल्य धरोहर व प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि संत-महात्मा, गुरु और महापुरुष हमारी अमूल्य धरोहर व प्रेरणा भी हैं। उनकी विरासत को संभालने व सहेजने की जिम्मेदारी हम सबकी है। इसलिए प्रदेश सरकार द्वारा संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना के तहत संतों व महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने साबित कर दिखाया था कि जब एक नारी अपने कर्तव्य पथ पर अडिग हो जाती है तो वह युगों को बदल देती है। वे केवल एक शासक नहीं थी, वे नारी शक्ति की जीती-जागती मिसाल थीं। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए अग्रसर हैं।





नशे को जड़ से खत्म करने का लें संकल्प : सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन विश्व तंबाकू निषेध दिवस के रूप में भी मनाया जा रहा है। तंबाकू धीमा जहर है जो कि शरीर को अंदर से खोखला करता है और धीरे-धीरे जीवन को निगल लेता है। इस दिन नशे को जड़ से खत्म करने का संकल्प लें।






देश के टॉप 3 मुख्यमंत्रियों में है नायब सैनी : बडौली

प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि लाडवा की जनता ने विधायक के रूप में नायब सैनी को चुना। अब देशभर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सुना जा रहा है। उनकी मुस्कुराहट और लाड-प्यार के चलते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के टॉप-3 मुख्यमंत्रियों में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed