केयू का रत्नावली महाकुंभ 27 से शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केयू के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक महाकुंभ रत्नावली-2015 इस बार 27 से 30 अक्तूबर तक होगा। इसका उद्घाटन हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी करेंगे। इस वर्ष रत्नावली में तीन नई विधाओं को शामिल किया गया है। केयू कुलपति हरदीप कुमार ने सीनेट हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। इस वर्ष रीति-रिवाज, सेल्फी विद हरियाणवी और फुलझड़ी बनाने की प्रतियोगिता को शामिल किया गया है। अब रत्नावली समारोह में कुल 28 से बढ़कर 31 विधाएं हो गई हैं।
कुलपति ने बताया कि रत्नावली समारोह को मनाने के लिए सात मंच स्थापित किए गए हैं। इन पर 3500 कलाकार चार दिन तक प्रस्तुतियां देंगे। इस वर्ष मुख्य आकर्षण हरियाणवी संगीत यात्रा, हरियाणवी फूड फेयर, हरियाणवी क्राफ्ट फेयर, हरियाणवी आर्ट फेयर, हरियाणवी लोक जीवन पर आधारित लोककला कार्यशाला और हरियाणवी फैशन शो होंगे। इस वर्ष गृह विज्ञान, पर्यटन और ललित कला विभाग भी अपने स्टॉल लगाएंगे। उन्होंने बताया कि उद्घाटन सत्र में राज्यपाल के अतिरिक्त, कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केयू के कुलपति करेंगे। इसी दिन हरियाणवी हास्य कवि सम्मेलन में समाज कल्याण राज्यमंत्री कृष्ण बेदी मुख्य अतिथि होंगे। 28 को बुल्गारिया के एंबेसडर पेटको डोयकोव मुख्य अतिथि और आईएएस विजय वर्धन विशिष्ट अतिथि होंगे। शाम के सत्र में लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी, 29 अक्तूबर को मुंबई से अभिनेता यशपाल शर्मा और थानेसर विधायक सुभाष सुधा मुख्य अतिथि होंगे।
समापन समारोह में सीएम करेंगे शिरकत कुलपति ने बताया कि समापन समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि होंगे। पूरा रत्नावली समारोह बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को समर्पित होगा। अगले वर्ष से केयू का प्रयास होगा कि इस रत्नावली समारोह को हरियाणा सरकार के संस्कृति विभाग के साथ मिलकर किया जाए। कुलपति ने रत्नावली पोस्टर, रत्नावली लोगो और रत्नावली टी-शर्ट जारी की। इस अवसर पर केयू कुलसचिव डॉ. प्रवीन कुमार सैनी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनिल वशिष्ठ, निदेशक लोक संपर्क विभाग प्रो. बृजेश साहनी और युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया उपस्थित रहे।
रत्नावली समारोह के मुख्य आकर्षण रत्नावली टीम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ टी-शर्ट, हरियाणवी पगड़ी में, हरियाणवी पगड़ी बंधवाओ, फोटो खिंचवाओ, रत्नावली टाइम्स समाचार पत्र, रत्नावली फेस्टिवल फिल्म, रत्नावली टीम में 100 से अधिक सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका, रत्नावली एप पर पूरी जानकारी, फेसबुक, यू-ट्यूब, ट्वीटर, वाट्सअप पर पूरी जानकारी, हरियाणवी लोक कलाकार- सपेरे, जोगी, बांसली पार्टी, बंचारी पार्टी, रागनी गायक और सांग होंगे।