फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   sprots minister decleared information for olampic players

अब ओलंपिक और पैरालंपिक में चयन होते ही मिलेंगे सरकार की तरफ से पांच लाख रुपये : खेलमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
sprots minister decleared information for olampic players
प्रदेश के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार नियमित रूप से विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है। सरकार की तरफ से ओलंपिक और पैरालंपिक में चयन होने पर ही सरकार द्वारा निर्धारित 15 लाख रुपये की राशि में से एडवांस पांच लाख रुपये की राशि चयनित खिलाड़ी को दे दी जाएगी और बाकी शेष राशि बाद में नियमानुसार जारी कर दी जाएगी। खेल विभाग की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा योजना को मंजूरी दिए जाने के बाद से 2021 में होने वाले ओलंपिक की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों में भी भारी उत्साह है। खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पहले ओलंपिक व पैरालंपिक्स खेलने के बाद खिलाड़ियों 15 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा दी जाती थी, जबकि ओलंपिक और पैरालंपिक्स की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि की तैयारी के समय बेहद जरूरत होती है।
विज्ञापन

ऐसे समय में तैयारी के लिए खिलाड़ी को डाइट और अन्य कई तरह के सामान की जरूरत होती है। जिस पर बेहद खर्च आता है। खिलाड़ियों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खेल विभाग की मांग पर ओलंपिक व पैरालंपिक्स में क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों को पांच लाख रुपये एडवांस प्रोत्साहन राशि के रूप में देने की योजना को स्वीकृति दी है। जबकि बकाया राशि उन्हें ओलंपिक खेलने के बाद उपलब्ध करवाई जाएगी। खेलमंत्री ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले खेलो इंडिया से पहले सरकार खिलाड़ियों के लिए कई अन्य नई योजनाएं लाने जा रही है। जिनसे हजारों खिलाड़ियों को अपना भविष्य संवारने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि खेल एवं युवा मामले विभाग द्वारा खिलाड़ियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वेब पोर्टल बनाया जा रहा है। इससे खिलाड़ी स्कॉलरशिप, स्टाइपैंड तथा कैश अवार्ड के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। इस पोर्टल के माध्यम से टूर्नामेंट मैनेजमेंट सिस्टम, रिसोर्स मैपिंग सिस्टम, इन्वेंटरी मैनेजमेंट सिस्टम जैसी अनेक सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed