फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   sports

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सलोनी बनी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
sports
राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में चल रही तीसरी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया है। दो दिन चली इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सलोनी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा संगीता ने पहला, एकता ने दूसरा और सोनिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, डिसकस थ्रो प्रतियोगिता में सपना ने पहला, सैजल ने दूसरा, आरजू ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा शॉट पुट प्रतियोगिता में निशा पहले, आरजू दूसरे और आंचल तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

वहीं तीन किमी दौड़ प्रतियोगिता में संगीता ने पहला, नेहा ने दूसरा और आरुषि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सलोनी सहित जैवलिन थ्रो, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद सहित अन्य गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने वाली अन्य खिलाड़ियों को भी महाविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। शनिवार को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी अनीता भाटिया ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जिस दौर में महिलाओं को पढ़ने खेलने की आजादी नहीं थी, उस दौर में भी महिलाओं ने अपना परचम फहराया। यह हमारी बेटियों के लिए गौरव व प्रेरणादायक है। इस अवसर पर महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी, डॉ. राजबीर सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed