{"_id":"61cf473f527c1d47cf26948d","slug":"sports-kurukshetra-news-knl945851140","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjabi University team beat MDU team 1-0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjabi University team beat MDU team 1-0
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतना कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की टीम के लिए नाक का सवाल बना रहा। शाहाबाद के हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर हुआ यह मुकाबला इतना रोमांचक था कि अंतिम क्षण तक दोनों टीमों की खिलाड़ी एक दूसरे को गोल देने के लिए मेहनत करती रहीं। दोनों टीमों ने अपनी प्रतिभा का ऐसे जौहर दिखाया कि कोई भी टीम किसी को गोल नहीं कर पाई। स्कोर 0-0 रहने पर दूसरा मुकाबला कराया गया।
इस मुकाबले में भी दोनों टीमों के बीच अंतिम क्षण तक कांटे की टक्कर रही। आखिर 29वीं मिनट पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की हॉकी खिलाड़ी खुशदीप कौर ने पेनल्टी कार्नर लिया और जीएनडीयू को गोल करते हुए 1-0 से स्कोर में बढ़त बनाई। तीसरे क्वार्टर में जीएनडीयू अमृतसर की खिलाड़ी समन ने 34वीं मिनट में गोल करते हुए स्कोर को बराबर किया। चौथे क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई, यह मैच टाई रहा।
इसके बाद वाला मुकाबला पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और एमडीयू रोहतक की टीम के बीच हुआ। पंजाबी यूनिवर्सिटी की तरफ से तरणप्रीत कौर ने मैच के तीसरे मिनट में ही गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन दूसरे मुकाबले में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की टीम ने एमडीयू रोहतक की टीम को 1-0 से मात दी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल निदेशक राजेश सोबती ने बताया कि शनिवार को प्रतियोगिता के पांचवे दिन कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के बीच तथा जीएनडीयू अमृतसर व एमडीयू रोहतक की टीम के बीच मुकाबला होगा।