फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   sports

शाहाबाद की तीन महिला खिलाड़ी जूनियर हॉकी विश्वकप के लिए चयनित.

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
sports
शाहाबाद की तीन महिला हॉकी खिलाड़ियों प्रभलीन, रीत व प्रियंका का चयन जूनियर हॉकी के विश्वकप के लिए हुआ है। यह तीनों हॉकी खिलाड़ी कोच बलदेव सिंह से प्रशिक्षित हैं और अभी भी पंजाब में कोच बलदेव सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। कोच बलदेव सिंह ने बताया कि यह तीनों हॉकी खिलाड़ी अपने-अपने खेल में अनुभवी हैं और जूनियर विश्वकप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही यह तीनों खिलाड़ी भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा भी होंगी। कोच बलदेव सिंह ने बताया कि प्रभलीन व रीत मिड फील्डर और प्रियंका क्षेत्र रक्षण पंक्ति में खेलेंगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले शाहाबाद से कप्तान रानी रामपाल, नवजोत कौर व नवनीत कौर भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और यह तीनों खिलाड़ी भी कोच बलदेव सिंह से प्रशिक्षित हैं। इन खिलाड़ियों के चयन पर संजीव डंग, गुरदीप सिंह भुल्लर, बूटा सिंह, डॉ. आरएस घुम्मन, डॉ. अशोक चौधरी ने खुशी व्यक्त की है और इसका श्रेय कोच बलदेव सिंह को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed